Indigo फ्लाइट में बम होने की धमकी से मचा हड़कंप, रायपुर में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

सुरक्षा अधिकारियों द्वारा जांच के लिए फ्लाइट को आपातकालीन लैंडिंग और निरीक्षण के लिए डाइवर्ट भी किया गया। फिलहाल, यात्रियों को लाउंज में बैठाया गया है।
Indigo Flight

Indigo Flight Bomb Threats : पिछले एक महीने से लगातार फ्लाइट में बम की धमकी मिलने का सिलसिला जारी है। बीते 1 महीने की बात करें, तो लगभग 100 से ज्यादा फ्लाइट्स को बम से उड़ने की धमकी मिल चुकी है। इस कारण सरकार सहित विमान कंपनियों को करोड़ों का नुकसान हो चुका है। साथ ही लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। इसका एक और मामला आज एक बार फिर सामने आया है, जब नागपुर से कोलकाता जा रहे इंडिगो फ्लाइट में बम होने की खबर मिली। इससे यात्रियों में सनसनी फैल गई। सुरक्षा टीम द्वारा फ्लाइट की रायपुर में आपात लैंडिंग की कराई गई।

मामले को लेकर रायपुर के सीनियर पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट के अधिकारियों को धमकी मिलते ही फौरन एमरजेंसी लैंडिंग करवाई।

मचा हड़कंप

इधर, सभी हवाई अड्डों पर तलाशी अभियान कड़ी कर दी गई। फिलहाल, बम निरोधक दस्ते द्वारा विमान की जांच की जा रही है। बता दें कि फ्लाइट में 187 यात्री सवार थे और 6 क्रू मेंबर भी थे। इस धमकी के बाद फ्लाइट्स को रीशेड्यूल कर दिया गया। वहीं, सुरक्षा अधिकारियों द्वारा जांच के लिए फ्लाइट को आपातकालीन लैंडिंग और निरीक्षण के लिए डाइवर्ट भी किया गया। फिलहाल, यात्रियों को लाउंज में बैठाया गया है।

करोड़ों का नुकसान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बम होने की सूचना मिलने पर ईंधन की खपत ज्यादा होती है। इस दौरान फ्लाइट को निर्धारित एयरपोर्ट के बजाय नजदीकी एयरपोर्ट पर उतारा जाता है। इसके साथ ही विमान की दोबारा से जांच कराई जाती है। यात्रियों को होटल में ठहरने से लेकर उनके मंजिल तक पहुंचाने की व्यवस्था कराई जाती है। इन सब पर करीब 3 करोड रुपए तक का खर्च आता है। ऐसे में धमकियों के कारण अब तक लगभग 200 करोड रुपए का नुकसान हो चुका है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews