Hindi News

IMD ने जारी किया अलर्ट, कई राज्यों में बारिश की संभावना, इन क्षेत्रों में बढ़ेंगे तापमान

Written by:Kashish Trivedi
Published:
IMD ने जारी किया अलर्ट, कई राज्यों में बारिश की संभावना, इन क्षेत्रों में बढ़ेंगे तापमान

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। मौसम में बदलाव (weather change) की संभावना जारी रहेगी। दरअसल उत्तर भारत मैं लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहे हैं। वहीं उत्तर-पूर्वी इलाकों में तापमान (temperature) में भारी वृद्धि देखी जा रही है। हालांकि कुछ राज्य में अभी भी ठंड महसूस किया जा रहा है। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश (MP), केरल सहित अन्य राज्यों में आज बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा आज दिल्ली (Delhi) में भी मौसम में बदलाव की स्थिति देखने को मिलेगी।

राजधानी दिल्ली में जहां आईएमडी ने तेज हवा चलने की संभावना जाहिर की है। वहीं न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार जताए गए हैं। राजधानी पटना, रांची सहित पश्चिम बंगाल में भी मौसम मैं गर्मी घुलेगी। आसमान साफ रहेगा। इसके अलावा शिमला में भी आजकल बादल छाए रहेंगे। IMD द्वारा बारिश की संभावना जताई गई है।

Read More : केंद्रीय कर्मचारी फिर निकलेंगे आगे! इस दिन फैसला संभव, MP कर्मचारी के 11% DA वृद्धि से खाते में 20 हजार तक बढ़ेगी राशि

अंडमान निकोबार में बारिश की संभावना है। इसके अलावा मध्यप्रदेश में बारिश की संभावना जताई गई है। आज के बाद मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। वही आसमान साफ होने की वजह से तापमान में वृद्धि देखी जाएगी। महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में आज भारी बारिश की संभावना जताई गई है। दरअसल लद्दाख और उसके आसपास के इलाकों में भी वेस्टर्न डिस्टरबेंस बने रहने की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हिमाचल उत्तराखंड में हल्की बर्फबारी का दौर जारी रहेगा।

आईएमडी की मानें तो मार्च के दूसरे सप्ताह शुरू होते ही तो मौसम का मिजाज बदल गया। देश के कई इलाकों में अब तापमान बढ़ने लगे हैं। इसके साथ ही मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बन रहा है। कम दबाव का क्षेत्र निर्मित होने की वजह से इसका प्रभाव दक्षिणी तटीय इलाकों पर दिखेगा श्रीलंका और मन्नार की खाड़ी में इस सरकुलेशन का असर देखने को मिल सकता है। जिसके बाद 12 और 13 मार्च तक तमिलनाडु के तटीय इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वही चक्रवाती हवा का क्षेत्र दक्षिण मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर भी निर्मित हो रहा है।

जिसके बाद मध्य महाराष्ट्र के एक दो हिस्से सहित कर्नाटक केरल के कुछ हिस्से और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की उम्मीद IMD ने जताई है। IMD ने 12 से 15 मार्च तक कर्नाटक के कोस्टल एरिया लक्ष्यद्वीप सहित केरल और माहे में हल्की बारिश की संभावना जाहिर की है। इसके अलावा गोवा, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी 11 और 12 मार्च को बूंदाबांदी के साथ चमक की संभावना जताई गई है।

Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews