
हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया गया है। शुक्रवार देर रात राज्य की सुखविंदर सुक्खू सरकार ने 16 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए है।कार्मिक विभाग के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।इसमें आईएएस जितेंद्र सांजटा को विशेष सचिव (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) के साथ निदेशक, स्वास्थ्य सुरक्षा एवं विनियमन, हिमाचल प्रदेश, शिमलाका अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।इसके अलावा वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सी. पॉलरासु को सचिव (सहकारिता, बागवानी और कृषि) नियुक्त किया गया है।आईए जानते है अन्य आईएएस अफसरों को क्या जिम्मेदारी सौंपी गई है।
हिमाचल प्रदेश आईएएस तबादले
- वरिष्ठ आईएएस सी. पॉलरासु को सचिव (सहकारिता, बागवानी और कृषि) विभाग।
- आईएएस ए. शैनामोल को सचिव (प्रशासनिक सुधार, प्रशिक्षण और विदेशी असाइनमेंट और लोक शिकायत निवारण) ।
- आईएएस डॉ. राज कृष्ण परुथी को मंडी का मंडलायुक्त ।
- आईएएस सुदेश कुमार मोकटा को विशेष सचिव (उद्योग) ।
- आईएएस अधिकारी दोरजे छेरिंग नेगी को सहकारी समितियों का रजिस्ट्रार ।
- आईएएस कमल कांत सरोच को हिमऊर्जा का मुख्य कार्यकारी ।
- नीरज कुमार को परिवहन विभाग का निदेशक ।
- डॉ. निपुण जिंदल को एचआरटीसी का प्रबंध निदेशक ।
- आईएएस अरिंदम चौधरी को हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन और प्रसंस्करण निगम लिमिटेड (एचपीएमसी) का प्रबंध निदेशक ।
- आईएएस शुभ करण सिंह को विशेष सचिव (एमपीपी और पावर और एनसीईएस
- गंधर्व राठौर को विशेष सचिव (कार्मिक) ।
- आईएएस अधिकारी शिवम प्रताप सिंह को युवा सेवाएं एवं खेल विभाग का निदेशक ।
- आईएएस अभिषेक वर्मा को डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं शासन के निदेशक ।
- आईएएस दिव्यांशु सिंघल को अतिरिक्त उपायुक्त सह-परियोजना निदेशक (डीआरडीए) ।
- आईएएस जितेंद्र सांजटा को विशेष सचिव (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण)।निदेशक, स्वास्थ्य सुरक्षा एवं विनियमन, हिमाचल प्रदेश, शिमला का अतिरिक्त प्रभार ।
- आईएएस अधिकारी हेमिस नेगी को नगर एवं ग्राम नियोजन का निदेशक ।
HP Transfer Order

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

