
Rajasthan Transfer News: लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान में तबादलों का दौर जारी है। भजन लाल शर्मा की सरकार ने एक बार फिर बड़े स्तर पर आईएएस अधिकारियों (IAS Transfer) और राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों (RAS Transfer) अधिकारियों का तबादला दिया है। अधिकारियों को तत्काल रूप से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैँ। इस संबंध में राजस्थान कार्मिक विभाग ने शनिवार की आदेश जारी किया है।
दो आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला
2018 के आईएएस अधिकारी अभिषेक खन्ना को नगर विकास न्याय न्यायस भीलवाड़ा के सचिव पद से हटकर कोटा विकास प्राधिकरण आयुक्त में के आयुक्त पद पर नियुक्त किया गया है। 2019 के बैच 2019 बैच के आईएएस अधिकारी ललित गोयल को नगर विकास न्यायाधीश भीलवाड़ा के सचिव पद पर तैनात किया गया है की पद पर नियुक्त किया गया है। वह पहले वह पहले मुख्य अधिकारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद कम अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक एग्स एवं पदेन मुख्य परियोजना अधिकारी मादा अजमेर पद पर कार्यरत थे।

50 आरएएस अधिकारियों का हुआ तबादला
- नगर निगम, बीकानेर, आयुक्त केसर लाल मीणा को अतिरिक्त निदेशक एवं पदेन संयुक्त शासन सचिव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जयपुर पद पर नियुक्त किया गया है।
- अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, नागौर प्रहलाद सहाय को अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, जोधपुर पद पर भेजा गया है।
- डॉ अनिल कुमार पालीवाल को उपसचिव राजस्थान आवासन मंडल, जयपुर पद पर नियुक्त किया गया है।
- अशोक कुमार असीजा को अतिरिक्त निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, बीकानेर पद से हटाकर आयुक्त नगर निगम, बीकानेर पद पर नियुक्त किया गया है।
- रामचंद्र, उपमहानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक, अजमेर को अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, पाली पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- प्रतापगढ़ के नए अतिरिक्त जिला कलेक्टर विनय पाठक होंगे।
- जिला कलेक्टर बीकानेर पद पर दुलीचंद मीणा दूलीचंद मीणा को नियुक्त किया गया है।
- अतिरिक्त जिला कलेक्टर उदयपुर पद पर दीपेंद्र सिंह राठौड़ को नियुक्त किया गया है।
- राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय जयपुर के रजिस्ट्रार के रूप में हरफूल सिंह पंकज को नियुक्त किया गया है।
- शासन उप सचिव नगरीय विकास एवं आवासन विभाग जयपुर पद पर रवि विजय को नियुक्त किया गया है। आरएसएस तबादले की पूरी सूची नीचे दी गई है:-





