Transfer News : फिर प्रशासनिक फेरबदल, 3 आईपीएस समेत कई अफसरों के तबादले, नवीन पदस्थापना के आदेश जारी, देखें लिस्ट

अरुणचंद्र को पुलिस मुख्यालय लखनऊ में चुनाव प्रकोष्ठ का अपर पुलिस अधीक्षक और अखंड प्रताप सिंह को सुलतानपुर जिले का अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
transfer news

UP IPS/PPS Transfer: यूपी में प्रशासनिक फेरबदल का दौर लगातार जारी है। आए दिन आईएएस आईपीएस समेत विभिन्न विभागों के अफसरों को इधर से उधर किया जा रहा है। इसी क्रम में कानून व्यवस्था को दुरस्त करने के लिए पुलिस विभाग में बदलाव किया गया है।राज्य शासन ने पांच पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें तीन आईपीएस व दो पीपीएस अधिकारी शामिल हैं। डीजीपी मुख्यालय ने तबादला सूची जारी की है।

इसके अलावा यूपी शिक्षा विभाग में तबादले किए गए है। इधर, ED में भी तीन अफसरों के तबादले किए गए है। इसमें अभिषेक गोयल को नॉर्दर्न रीजन स्पेशल डायरेक्टर, सुभाष अग्रवाल को वेस्टर्न रीजन स्पेशल डायरेक्टर और सत्यव्रत कुमार को ईस्टर्न रीजन स्पेशल डायरेक्टर की जिम्मेदारी मिली है।

UP में इन IPS/PPS के तबादले

  • आईपीएस मानुष पारीक बरेली पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं। अब तक वह दक्षिणी बरेली में एडिशनल एसपी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।आईपीएस मानुष पारीक राजस्थान के झुंझनू के रहने वाले हैं।संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में उन्हें 146वीं रैंक मिली थी।
  • गोरखपुर में सहायक पुलिस अधीक्षक रहे IPS अंशिका वर्मा को दक्षिणी बरेली का प्रभारी अपर एसपी का जिम्मा।
  • मथुरा के सहायक पुलिस अधीक्षक IPS कुंवर आकाश सिंह को मुरादाबाद ग्रामीण का प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी।
  • सुल्तानपुर के अपर पुलिस अधीक्षक अरुणचंद्र को पुलिस मुख्यालय लखनऊ में चुनाव प्रकोष्ठ का अपर पुलिस अधीक्षक।
  • पुलिस मुख्यालय लखनऊ में अपर पुलिस अधीक्षक (चुनाव प्रकोष्ठ) रहे अखंड प्रताप सिंह को सुलतानपुर जिले का अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी।

यूपी शिक्षा विभाग में अफसरों के तबादले

  • यूपी शिक्षा विभाग ने अयोध्या व आजमगढ़ के डीआईओएस समेत चार शिक्षा अधिकारियों के भी तबादले किए हैं। अयोध्या के डीआईओएस राजेश कुमार आर्या को डायट बाराबंकी में उप प्राचार्य, डायट उन्नाव के वरिष्ठ प्रवक्ता पवन कुमार तिवारी को प्रभारी डीआईओएस अयोध्या की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • डीआईओएस आजमगढ़ राम सागर पति त्रिपाठी को बेसिक शिक्षा विभाग और डायट सिद्धार्थनगर के वरिष्ठ प्रवक्ता उपेंद्र कुमार को प्रभारी डीआईओएस आजमगढ़ बनाया गया है।माध्यमिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव आलोक कुमार ने सभी संबंधित शिक्षा अधिकारियों को तत्काल कार्यभार संभालने का निर्देश दिया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews