Transfer News : बड़ा फेरबदल, IAS-PCS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट

RAS transfer news

IAS–PCS Transfer : पंजाब में प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है। आज 9 अगस्त बुधवार को राज्य सरकार की ओर से एक बार फिर 15 आई.ए.एस. व 16 पी.सी.एस. अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए है।

इस तबादला आदेश से पंजाब के कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी एक अधिकारी से लेकर दूसरे अधिकारी को सौंपी गई है। जिनमें मनसा और मलेरकोटला जिलों को नए जिला अधिकारी मिले हैं। IAS परमवीर सिंह को मानसा का डीसी बनाया गया है। जबकि, IAS पल्लवी को मलेरकोटला का डीसी बनाया गया है।

ट्रांसफर किए गए IAS अधिकारियों में कुमार राहुल, कमल किशोर यादव, अर्शदीप सिंह थिंड, श्रुति सिंह, रवि भगत, संदीप हंस, गिरीश दयालन, संयम अग्रवाल, ऋषि पाल सिंह, परमवीर सिंह, पल्लवी, राहुल, विराज श्यामकरण तिड़के, चंद्रेज्योति सिंह और ओजस्वी शामिल हैं।

इन PCSअधिकारियों का हुआ ट्रांसफर
वहीं ट्रांसफर किए गए PCS अधिकारियों में दलविंदरजीत सिंह, बिक्रमजीत सिंह शेरगिल, पूजा सयाल, अमित बांबी, राजदीप कौर, आनंद सागर शर्मा, ईशा सिंगल, ज्योति बाला, जश्नप्रीत कौर गिल, गीतिका सिंह, दमनदीप कौर, जीवन जोत कौर, स्वाति टीवाना, यशपाल शर्मा, किरण शर्मा और हरजोत कौर शामिल हैं।

यहाँ देखें सूची

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews