Transfer News : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राज्य प्रशासनिक सेवा अफसरों के थोकबंद तबादले, आदेश जारी, जानें किसे क्या सौंपी जिम्मेदारी?

IFS Transfer

Rajasthan Administrative Service Officer Transfer : लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले राजस्थान में अधिकारियों के ताबड़तोड़ तबादलों का दौर लगातार जारी है। आए दिन आईएएस-आईपीएस समेत कई विभागों के अफसरों को इधर से उधर किया जा रहा है। इसी क्रम में अब सोमवार रात को 106 आरएएस अधिकारियों के तबादलों किए गए है।

इस संबंध में कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर दिए है।इससे पहले पिछले सप्ताह ही 165 आरएएस अफसरों के ट्रांसफर किए गए थे।इसके अलावा 7 RAS अफसरों के पूर्व किए गए तबादलों को निरस्त किया गया है। इन सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पद पर ज्वाइन कर रिपोर्ट कार्मिक विभाग को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

जानिए किसे कहां भेजा

  • कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत, 9 जिलों के एडीएम बदले गए हैं ।सीनियर आरएएस अधिकारी महेंद्र कुमार खिंची को गृह विभाग में संयुक्त शासन सचिव ,अनिल कुमार पूनिया को अजमेर विकास प्राधिकरण में सचिव बनाया गया है।
  • छोगाराम देवासी को जिला परिषद सीईओ पाली से उदयपुर का अतिरिक्त संभागीय आयुक्त , डॉ. प्रिया बलराम शर्मा को जयपुर विकास प्राधिकरण में अतिरिक्त आयुक्त और हरी सिंह मीणा बीकानेर विश्वविद्यालय का रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।
  • शंभुदयाल मीणा को CEO जिला परिषद झालावाड़ ,हरिराम मीणा को CEO जिला परिषद सवाई माधोपुर, नरेंद्र पाल सिंह को ADM सतर्कता श्रीगंगानगर, वीरेंद्र सिंह चौधरी को ADM श्रीगंगानगर ,हरिसिंह मीणा को रजिस्ट्रार बीकानेर विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • सुरेश कुमार खटीक को राजस्व अपील अधिकारी,चित्तौड़गढ़, विनोद कुमार- उप निदेशक स्थानीय निकाय उदयपुर , गरिमा लाटा- प्रोटोकॉल अधिकारीGAD ,कंचन राठौड़- उप सचिव एवं भूमि अवाप्ति अधिकारी,JDA जोधपुरप्रकाशचंद अग्रवाल- CEO जिला परिषद सिरोही और महेंद्र सिंह यादव- SDM सांभरलेक (जयपुर ग्रामीण) भेजा गया है।
  • शीलावती मीणा- सहायक निदेशक,स्थानीय निकाय विभाग जयपुर , रतनलाल योगी- ADM जोधपुर , शारदा चौधरी- आयुक्त उपनिवेशन विभाग बीकानेर , अनिता धरतवाल- भूमि अवाप्ति अधिकारी UIT सीकर,अरविंद शर्मा- SDM मनोहरथाना, मनमोहन मीणा- ADM,लालसोट की जिम्मेदारी दी गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews