
Uttarakhand PCS Transfer: उत्तराखंड में तबादलों का दौर जारी है। राज्य शासन ने शनिवार को फिर प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) के अधिकारियों के स्थानांतरण और नई तैनाती के आदेश जारी किए। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-1 द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, कई अधिकारियों को उनके वर्तमान पदों से कार्यमुक्त कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
उत्तराखंड शासन ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने वर्तमान पद से तत्काल कार्यमुक्त होकर नई तैनाती वाले पद पर कार्यभार ग्रहण करें और इस संबंध में प्रमाण पत्र कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-1 को प्रेषित करें।बता दे कि उत्तराखंड शासन ने हाल ही 17 दिसंबर 2024 को 4 आईएएस और 3 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए थे।
Uttarakhand PCS Transfer List
- अपर आयुक्त गढ़वाल मंडल नरेंद्र सिंह को अपर आयुक्त आबकारी।
- वीर सिंह बुदियाल को अपर सचिव समाज कल्याण विभाग।
- मोहन सिंह बर्निया को सचिव, मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण ।
- हरिद्वार विकास प्राधिकरण के सचिव उत्तम सिंह चौहान को अपर आयुक्त गढ़वाल मंडल ।
- हेमंत कुमार वर्मा को चंपावत के अपर जिलाधिकारी के पद से कार्यमुक्त कर अपर नगर आयुक्त देहरादून
- जयवर्द्धन शर्मा को हरिद्वार से चंपावत के अपर जिलाधिकारी ।
- रिंकू बिष्ट को डिप्टी कलेक्टर अल्मोडा
PCS Transfer Order

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

