Transfer News: बड़ा बदलाव, 5 आईएफएस समेत कई अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी, देखें लिस्ट

उत्तराखंड वन विभाग ने 5 भारतीय वन सेवाअफसरों के तबादले किए है।वही छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 32 थाना प्रभारियों इधर से उधर किया गया है।
Transfer

उत्तराखंड में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वन विभाग ने 5 भारतीय वन सेवाअफसरों के तबादले किए है।इसके अलावा कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए कुछ को नई तैनाती भी दी गई है। इस संबंध में उत्तराखंड शासन ने आदेश भी जारी कर दिए है।बता दें कि 31 मार्च को आईएएस आनंद वर्धन ने मुख्य सचिव का चार्ज लिया है।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भी पुलिस प्रशासन ने बड़ा प्रशासनिक परिवर्तन करते हुए 32 थाना प्रभारियों को एक साथ स्थानांतरित कर दिया गया है। इसके साथ ही कई चौकी प्रभारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। लिस्ट के मुताबिक,  11 निरीक्षक, 04 उप निरीक्षक के अलावा 17 आरक्षकों को इधर से उधर किया गया है।

उत्तराखंड आईएफएस अफसर तबादले

  • प्रमुख वन संरक्षक कपिल लाल से परियोजना एवं सामुदायिक वानिकी उत्तराखंड की जिम्मेदारी वापस लेकर योजना एवं वित्तीय प्रबंधन सौंपा गया है।
  • प्रमुख वन संरक्षक एसपी सुबुद्धि को जैव विविधता उत्तराखंड बोर्ड के अध्यक्ष की अतिरिक्त प्रभार। वर्तमान में उनके पास पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन निदेशालय के निदेशक है।
  • अपर प्रमुख वन संरक्षक निशांत वर्मा से योजना एवं वित्तीय प्रबंधन की जिम्मेदारी वापस लेकर वनाग्नि आपदा प्रबंधन उत्तराखंड देहरादून का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  • मुख्य वन संरक्षक सुशांत पटनायक परियोजना और वानिकी देहरादून और उप वन संरक्षक सुबोध कुमार काला को उप मुख्य कार्याधिकारी कैंपा को जिम्मा सौंपा है।

रायगढ़ पुलिसकर्मी तबादले

  • चक्रधर नगर थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर को जुटमिल, मोहन भारद्वाज को तमनार, आशीर्वाद राहट गावकर को छाल, हर्ष वर्धन को बैस को घरघोड़ा भेजा गया है।
  • राम किंकर को पुसौर,रोहित बंजारे को कापू, नारायण मरकाम को थाना प्रभारी यातायात, अनुरंजन लकड़ा को रक्षित केन्द्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • अमित शुक्ला को थाना चक्रधर नगर , विजय चेलक को थाना प्रभारी लैलूंगा,राजेश जांगड़े को थाना प्रभारी खरसिया बनाया गया हैँ।
  • उप निरीक्षक संजय नाग को सिटी कोतवाली, उप निरीक्षक मान कुंवर सिदार को चौकी प्रभारी रैरुमा, मनीष कांत को सिटी कोतवाली, इंगेश्वर यादव को लैलूंगा थाना भेजनें के अलावा अन्य आरक्षको का अन्य थानो में तबादला किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews