तेज सर्दियों से पहले दोस्तों संग घूमने जाएं इन 3 बेहतरीन जगहों पर, जहां मौसम का मजा दोगुना हो जाएगा

Travel: सर्दियों की ठिठुरन शुरू होने से पहले दोस्तों के साथ एक मजेदार ट्रिप का प्लान जरूर बनाएं। यह वो समय है जब मौसम ना तो ज्यादा ठंडा होता है और ना ही ज्यादा गर्म, जिससे घूमने का मजा दोगुना हो जाता है। दोस्तों का साथ और खूबसूरत जगहों का आकर्षण आपकी यात्रा को यादगार बना देंगे।
Travel

Travel: दिसंबर का महीना घूमने फिरने के लिए बहुत खास माना जाता है, क्योंकि यह साल का आखिरी महीना होता है और ठंडी का मौसम अपने चरम पर होता है। अगर आप अब तक समर वेकेशन या मानसून में घूमने का मौका नहीं पा सके हैं, तो दिसंबर में छुट्टियों का आनंद उठाने का सही समय है।

इस समय पहाड़ बर्फ की चादर ओढ़ लेते हैं और समुद्री किनारे सर्द हवाओं के साथ एक अलग ही आनंद देते हैं। परिवार के साथ ट्रिप प्लान करते समय ठंड से बचाव और यात्रा की सुविधाओं का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। दिसंबर का महीना नए साल के स्वागत से पहले खूबसूरत यादें बनाने का एक बेहतरीन मौका देता है।

केरल

अगर आपको प्रकृति के करीब रहना और शांत वातावरण का आनंद लेना पसंद है, तो केरल परिवार के साथ घूमने के लिए एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन है। अपनी हरियाली, बैकवाटर और अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य के लिए मशहूर केरल न केवल देशी बल्कि विदेशी पर्यटकों को भी अपनी और आकर्षित करता है।

यहां मुन्नार की हरी हरी पहाड़ियां, कोच्ची का सांस्कृतिक वैभव और आलप्पुझा के शांत बैकवॉटर आपकी यात्रा को यादगार बना देंगे। यदि आप अब तक कहीं घूमने नहीं जा सके हैं, तो अक्टूबर खत्म होने से पहले केरल की यात्रा का प्लान जरूर बनाएं। परिवार के साथ केरल की यह यात्रा आपको एक अनोखा अनुभव और सुखद यादें देंगी।

महाराष्ट्र

दिसंबर का महीना महाराष्ट्र की खूबसूरत जगह की सैर के लिए आदर्श समय है, क्योंकि इस दौरान यहां का मौसम बेहद सुखद और आरामदायक होता है। परिवार के साथ घूमने के लिए खंडाला लोनावला और पुणे जैसी जगह है बेहतरीन ऑप्शन है। इन स्थानों पर आपको पहाड़ों की हरियाली के साथ-साथ समुद्र तटों का भी आनंद मिलेगा।

लोनावला और खंडाला की सुरम्य वादियां शाम के समय ठंडी हो जाती हैं, इसलिए यात्रा पर गर्म कपड़े साथ ले जाना ना भूलें। महाराष्ट्र के जगह है परिवार के साथ समय बिताने और यादगार अनुभवों के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है।

ऋषिकेश

ठंड शुरू होने से पहले ऋषिकेश और देहरादून परिवार के साथ घूमने के लिए एक बेहतरीन स्थान है। इन जगहों की खासियत है कि यहां आपको पहाड़ों की खूबसूरती के साथ ऐतिहासिक मंदिरों के दर्शन का भी अवसर मिलता है।

यह यात्रा न केवल सुकून दायक है बल्कि बजट के लिहाज में भी काफी किफायती है, क्योंकि यहां के होटल महंगे नहीं है। आप परिवार के साथ तीन दिनों का ट्रिप प्लान कर सकते हैं, जिसमें चार से पांच लोगों का कुल खर्च लगभग 20 हजार आएगा। प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक शांति के लिए यह स्थान आपके परिवार को एक यादगार अनुभव देगा।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews