Twitter ने रातों रात किया ये काम, नेता-अभिनेता-व्यापारी सब हैं परेशान

Twitter ने रातों रात किया ये काम, नेता-अभिनेता-व्यापारी सब हैं परेशान

Twitter Blue Tick: पिक्चरों में अक्सर कहा जाता है ” दुनिया में हर चीज की एक कीमत होती है” , इस बात को सार्थक कर दिखाया है अमेरिका के मशहूर बिजनेसमैन और टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क। पहले मस्क द्वारा ट्विटर को खरीदने जाना और फिर हर सर्विस का पैसा लेना यह एक गूढ़ व्यापारी की निशानी है। इस बात का नजारा देखने को हमें मिला 20 अप्रैल की रात जब मशहूर अभिनेताओं के कद्दावर नेताओं के अपनी उंगलियों पर बाजार चलाने वाले व्यापारियों के टि्वटर अकाउंट एक झटके में वेरीफाइड से अन वेरीफाइड हो गए, मतलब सबका ब्लू टिक ट्विटर द्वारा हटा दिया गया।

ब्लू टिक के लिए करना पड़ेगा भुगतान

मस्क ने कई दिन पहले ही ऐलान कर दिया था कि जिसे भी ट्विटर प्रोफाइल पर नीला पीला या ग्रे टिक चाहिए उस यूजर को एक निर्धारित अमाउंट का भुगतान करना पड़ेगा। उस भुगतान के बाद ही वह न केवल अपनी प्रोफाइल पर कोई भी एक टिक प्राप्त कर सकेगा बल्कि ट्विटर द्वारा दी जा रही विभिन्न सर्विस का भी इस्तेमाल कर सकेगा। इन्हीं सब बातों का अनुपालन करते हुए  गुरूवार को ट्विटर ने सभी वेरीफाइड प्रोफाइल से सारे टिक हटा दिए। अब जिस भी यूजर को अपनी प्रोफाइल पर नीला पीला या ग्रे टिक चाहिए उसे एक निर्धारित वैसे का भुगतान करना पड़ेगा।

MP में CM Shivraj और कमलनाथ का प्रोफाइल ब्लू टिक

खास बात तो ये है कि इस वक्त न तो लाखों दिलों की धड़कन और मशहूर अभिनेता सलमान  और शाहरुख खान, ना ही दिलों पर राज करने वाले  विराट कोहली और एमएस धोनी के प्रोफाइल पर किसी भी तरह का टिक देखने को मिल रहा है और न ही सबके चहेते उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रोफाइल पर। बात करें मध्य प्रदेश तो इस वक्त केवल मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान और मध्य प्रदेश पीसीसी चीफ कमलनाथ की प्रोफाइल पर ब्लू टिक देखने को मिल रहा है। निश्चित तौर पर अब इंसान को अपनी ट्विटर प्रोफाइल पर किसी भी तरह का टिक चाहिए उसे एक निर्धारित पैसे का भुगतान करना ही पड़ेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews