गुजिया खाने पर ड्यूटी से हटाया, पेय पदार्थ से कई जानों की सुरक्षा को खतरा! जानिये पूरा मामला

गुजिया खाने पर ड्यूटी से हटाया, पेय पदार्थ से कई जानों की सुरक्षा को खतरा! जानिये पूरा मामला

Gujiya and beverages in cockpit, Pilots removed from duty : होली का जश्न सबने मनाया..अब भला किसे नहीं पसंद होंगे रंग और साथ में खूब स्वाद भरी गुजिया लड्डू और तरह तरह के पेय पदार्थ। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि गुजिया खाने पर भी किसी के ऊपर अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है। जी हां..अगर मामला लोगों के जीवन और सुरक्षा से जुड़ा हो तो ऐसा हो सकता है।

ये मामला सुरक्षा से जुड़ा हुआ है..दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें एक स्थान पर गुजिया और कुछ पेय पदार्थ रखा हुआ है। ये स्थान है एक फ्लाइट का कॉकपिट। ये स्पाइसजेट का विमान है और पायलट के हाथ में गुजिया और कॉकपिट के कंसोल पर एक पेय पदार्थ रखा हुआ नजर आ रहा है। ये तस्वीर सामने आते ही हंगामा मच गया। इसके बाद स्पाइसजेट ने अपने दोनों पायलट्स को ड्यूटी से हटा दिया है। उड़ान सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में इनका नाम रोस्टर से हटाया गया है। ये तस्वीर 8 मार्च 2023 की है और इस दिन इस विमान ने दिल्ली से गुवाहाटी के लिए उड़ान भरी थी।

इस फोटो में हाथ में गुझिया नजर आ रही है और क्रिटिकल कंसोल पर कोई पेय पदार्थ रखा है जो कोल्डड्रिंक या ब्लैक कॉफी की तरह लग रहा है। इस मामले पर टिप्पणी करते हुए स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि कॉकपिट के अंदर खाद्य पदार्थ रखना सख्त मना है। ऐसा करके इन्होने उड़ान की सुरक्षा को खतरे में डाला है। कॉकपिट में खाने पीने का सामान नहीं रखने के नियम का पालन सभी पायलट क्रू करते हैं। इस मामले में फिलहाल जांच चल रही है और इसके बाद उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक अगर पेय पदार्थ की एक बूंद भी कंसोल के अंदर चली जाती को खतरनाक हादसा होने की आशंका थी। इस मामले पर विमानन नियामक संस्था (DGCA) ने भी संज्ञान लिया था और स्पाइसजेट को उचित कदम उठाने को कहा था।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews