भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने 2.5 करोड़ से ज्यादा आधार्ड कार्ड निष्क्रिय कर दिए हैं। यह जानकारी केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने लोकसभा में 4 फरवरी 2026 को दी है। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने बताया कि भारतीय आधार संख्या विश्व की सबसे बड़ी बायोमेट्रिक पहचान प्रणाली है, जिसके लगभग 134 करोड़ सक्रिय आधार कार्ड धारक शामिल हैं। आधार डेटाबेस की सटीकता एवं अखंडता को बनाए रखने के लिए राष्ट्रव्यापी सफाई अभियान के अंतर्गत UIDAI ने अब तक 2.5 करोड़ से अधिक मृतकों के आधार कार्ड निष्क्रिय किए हैं।
किसी व्यक्ति की मृत्यु होने के बाद आधार कार्ड को निष्क्रिय करना आवश्यक है ताकि संभावित पहचान धोखाधड़ी या ऐसे आधार संख्या का दुरुपयोग कर कल्याण लाभ के अनधिकृत उपयोग को रोका जा सके। आधार डेटाबेस में आधार कार्ड धारक के पते में उल्लिखित राज्य व केंद्र शासित प्रदेश उस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश से भिन्न हो सकता है जहां उनकी मृत्यु पंजीकृत की गई।
पहचान संबंधी धोखाधड़ी की संभावना को रोकने के उपाय
- आधार कार्ड को अपने बायोमेट्रिक्स को “लॉक या अनलॉक” करने में सक्षम बनाती है, जिससे किसी भी अनधिकृत प्रमाणीकरण प्रयास को रोका जा सकता है।
- आधार लॉक या अनलॉक सुविधा आधार कार्ड धारक के लिए।
- चेहरा प्रमाणीकरण को धोखाधड़ी को रोकने एवं लेन-देन के दौरान लाभार्थी की भौतिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए ‘जीवंतता पहचान सुविधा’ के साथ लागू करना।
- आधार सुरक्षित क्यूआर कोड, आधार पेपरलेस ऑफलाइन e-KYC, e-AADHAAR और ऑफलाइन पहचान सत्यापन के लिए आधार सत्यापन योग्य प्रमाणपत्र का प्रचार-प्रसार।
- आधार कार्ड धारकों की कोर बायोमेट्रिक जानकारी किसी भी UIDAI सदस्य से साझा नहीं करना।
- सभी अनुरोधकर्ता संस्थाओं के लिए अनिवार्य है कि वे आधार नंबरों को एन्क्रिप्टेड फॉर्मेट में संग्रहीत करने के लिए आधार डेटा वॉल्ट का उपयोग करें।
- मृतकों के आधार कार्ड की नियमित रूप से डुप्लीकेशन हटाना एवं उन्हें निष्क्रिय करना।
- आधार कार्ड धारक के जनसांख्यिकीय विवरणों का अद्यतन केवल UIDAI द्वारा सूचीबद्ध दस्तावेजों के अनुसार।
- UIDAI ने एक नया आधार ऐप जारी किया है, जो आधार कार्ड धारक को ऑफलाइन सत्यापन चाहने वाली संस्थाओं (ओवीएसई) के साथ सत्यापित क्रेडेंशियल्स को सुरक्षित और निर्बाध तरीके से साझा करने की सुविधा प्रदान करता है।
कैसे चेक करें आधार कार्ड एक्टिव है या नहीं ?
- सबसे पहले UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं या myaadhaar मोबाइल ऐप खोलें।
- अब Aadhaar Status या Aadhaar Verification ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अपना आधार नंबर और जरूरी जानकारी भरें।
- कैप्चा डालें और मोबाइल नंबर पर आया OTP एंटर करें।
- आपके आधार कार्ड का स्टेटस स्क्रीन पर आ जाएगा।





