आधारकार्ड धारकों के लिए UIDAI ने जारी किया नोटिस, 10 साल पुराने आधार कार्ड के लिए ये काम होगा जरूरी

आधारकार्ड धारकों के लिए UIDAI ने जारी किया नोटिस, 10 साल पुराने आधार कार्ड के लिए ये काम होगा जरूरी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। आधार कार्ड आज के दौर में एक जरूरी दस्तावेज बन चुका है। बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सभी के लिए आधार कार्ड जरूरी है। कोई भी सरकारी काम बिना आधार कार्ड (Aadhar Card) के पूरा होना मुश्किल होता है। आप भारत के किसी भी कोने में हो अपना आधार कार्ड आपकी पहचान बन सकता है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण अक्सर नए-नए अपडेट देता रहा है। आधारकार्ड धारकों के लिए एक बार फिर UIDAI ने नोटिस जारी किया है।

यह भी पढ़े…MP News: ASP रैंक के 30 अफसर जाएंगे विदेश, इंग्लैंड में दी जाएगी सभी को पुलिसिंग की ट्रेनिंग

यह नोटिस इन उन लोगों के लिए है, जिनका आधार कार्ड 10 साल पुराना हो गया है। UIDAI ने आधार कार्ड के दस साल पूरे होने पर सारी जानकारी फिर से अपडेट करने की सलाह दी है। यूजर्स अपने आधार को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में अपडेट कर सकते हैं। UIDAI के मुताबिक यूजर्स को हर 10 साल पर अपने पहचान पत्र और पता का प्रमाण पत्र अपडेट करने की जरूरत होगी। हालांकि UIDAI ने इस प्रोसेस को अनिवार्य नहीं बताया है। लेकिन अपडेट करना एक जरूरी कदम है।

यह भी पढ़े…Mahakal Lok : कैलाश खेर के महाकाल गान पर थिरकते नजर आए CM शिवराज, देखें वीडियो

UIDAI के मुताबिक ऐसे आधारकार्ड होल्डर्स जिन्होंने 10 साल पहले आधार कार्ड बनवाया था, उन्हें दस्तावेज को अपडेट जरूर करें। आधारकार्ड होल्डर्स ऑनलाइन “My Aadhar” पोर्टल पर जाकर अपडेट कर सकते हैं। यूजर्स आधार सेंटर पर जाकर अपडेट कर सकते हैं, इसके लिए यूजर्स को कुछ शुल्क का भुगतान करना होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews