UP Weather : मानसून फिर एक्टिव, 40 जिलों में झमाझम बारिश क अलर्ट, मेघगर्जन-आंधी-वज्रपात ,मौसम विभाग की चेतावनी जारी

सोमवार को पूर्वी और उत्तरी इलाकों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। अगले चार दिन तक प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में मध्यम से भारी बारिश के संकेत हैं।
UP Weather Update

UP Weather Alert Today: उत्तर प्रदेश में मानसून के फिर एक्टिव होने से पूरे हफ्ते बारिश का दौर जारी रहने वाला है। आज 12 अगस्त को पश्चिमी,उत्तरी इलाकों और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश के साथ बिजली गिरने चमकने का अलर्ट जारी किया गया है।

आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  • यूपी मौसम विभाग ने सोमवार को देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
  • कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर , गाजीपुर, मऊ, बलिया, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थ नगर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, इटावा, औरैया और उसके आसपास के इलाकों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है।
  • 13 अगस्त को कौशाम्बी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदासनगर, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, बलिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, कानपुर, इटावा, औरैया आसपास के क्षेत्रों में भारी बरसात हो सकती है।

17 अगस्त तक बारिश का दौर

यूपी मौसम विभाग की मानें तो अगस्त महीने में मॉनसून के दोबारा एक्टिव होने से 12, 13, और 14 अगस्त को भी बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान पश्चिम यूपी से लेकर पूर्वांचल और अवध समेत तराई के हिस्सों में गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। 14, 15,16 और 17 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मेघगर्जन, वज्रपात और गरज चमक के साथ बारिश  के आसार हैं।इन चार दिनों में पश्चिमी व पूर्वी यूपी में कहीं कहीं पर भारी बारिश होने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews