UP Weather : आज 30 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मेघगर्जन-बिजली गिरने चमकने के आसार, मौसम विभाग की चेतावनी जारी

18 सितंबर तक प्रदेश के पूर्वी पश्चिमी और दक्षिणी भाग में भारी बारिश होने की संभावना है, इस दौरान प्रभावित क्षेत्रों में 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के भी आसार है।
Weather Update

UP Weather Alert : उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मानसून एक्टिव होने लगा है, जिसके चलते 16 से लेकर 18 सितंबर तक कई जगहों पर मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है।आज सोमवार को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं तो  पूर्वी यूपी में अनेक जगहों पर बारिश होने की संभावना है।

खास करके पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर भारी बारिश के साथ-साथ बादल गरजने और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। साथ ही 30 से 50 किलोमीटर की गति से तेज हवा चलने की भी आशंका जताई गई है।21 सितंबर तक मौसम में बदलाव का दौर जारी रहेगा। लखनऊ में 17- 18 सितंबर को कुछ जगह मध्यम बरसात हो सकती है। 19 सितंबर से लखनऊ में मौसम सामान्य रहेगा।

आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  • सोमवार को चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र , मिर्ज़ापुर ,चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, गाजीपुर, मऊ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
  • बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज,प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर , गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, जौनपुर,  सिद्धार्थनगर, गोडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, अम्बेडकरनगर, बांदा, चित्रकूट और कौशांबी में बादल गरजने और बिजली गिरने की संभावना है।

यूपी मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, तटवर्ती पश्चिम बंगाल के ऊपर एक लो प्रेशर एरिया बन रहा है, जिससे नया वेदर सिस्टम बना हुआ है, जिसके असर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में 17 और 18 सितंबर और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में 16 से 18 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि 20 और 21 सितंबर को मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है।

अबतक कहां कितनी हुई बारिश

  • उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 692 के सापेक्ष 640 मिमी रिकॉर्ड की गई जो सामान्य से 7% कम है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 734 के सापेक्ष 620 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई जो सामान्य से 16% कम है।
  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 632 के सापेक्ष 670 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई जो समान से 6% अधिक है।
  • उत्तर प्रदेश के 2 जिलों में बहुत भारी बारिश, 10 जिलों में भारी बारिश, 33 जिलों में सामान्य बारिश, 27 जिलों में अनुमान से कम बारिश, 3 जिलों में अनुमान से अत्यधिक कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews