UP Weather : आज 65 जिलों में लू का अलर्ट, चलेगी तेज गर्म हवाएं, बढ़ेगा पारा, 21 के बाद बदलेगा मौसम, बारिश-बादल के संकेत, जानें IMD अपडेट

आज पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। गर्म हवा की रफ्तार 25 से 35 किमी प्रति घंटा रहेगी फिलहाल 21-22 मई तक मौसम के यूही रहने के आसार हैं। लखीमपुर खीरी, फर्रुखाबाद और उसके आसपास के इलाकों में ऊष्ण रात्रि होने की संभावना है।
mp Weather

UP Weather Update Today : उत्तर प्रदेश मेंभीषण गर्मी का कहर जारी है। आज रविवार को 65 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है।इस दौरान  25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने के आसार हैं। फिलहाल 22-23 मई तक मौसम का मिजाज यूही बने रहने का अनुमान है, हालांकि 21 मई के बाद पश्चिमी विक्षोभ के असर से पूर्वी यूपी के मौसम के बदलाव देखने को मिल सकता है, इस दौरान कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना है।

आज रविवार को अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। लखीमपुर खीरी, फरुखाबाद व आसपास के इलाकों में गर्म रात होने के आसार हैं। अगले 2 से 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है।अनुमान है कि प्रदेश में 18 से 25 जून के बीच कभी भी मानसून की दस्तक हो सकती है।

आज इन जिलों में लू का अलर्ट

  • हापुड़, बुलंदशहर, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में मध्यम से तीव्र लू ।
  • फतेहपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर और उसके आसपास के इलाकों में ऊष्ण लहर लू ।
  • बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, गाजीपुर, बलिया, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, लखनऊ, बाराबंकी और उसके आसपास के इलाकों में लू।
  • शामली, मेरठ, कासगंज, एटा, शाहजहांपुर, बदायूं ,लखीमपुर खीरी, फर्रुखाबाद और उसके आसपास के इलाकों में लू।

21 के बाद पूर्वी यूपी में बारिश के आसार

  • मौसम विभाग की मानें तो 19 मई को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर ऊष्ण लहर से तीव्र ऊष्ण लहर चलने की संभावना है, जबकि पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर लू के आसार हैं। 20 मई को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क और 25 से 35 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। दोनों हिस्सों में कुछ जगहों पर लू चलने की आसार हैं।
  • अगले एक सप्ताह तक अधिकतम तापमान 44 से 45 डिसे के बीच रहने की उम्मीद है। 20 से 22 मई के बीच मथुरा, अलीगढ़, आगरा, इटावा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, जौनपुर, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, फतेहपुर, चित्रकूट, मिर्जापुर, सोनभद्र और झांसी में 20, 21 और 22 को हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।
  • 21 मई को पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा और लू चलेगी, लेकिन पूर्वी यूपी में कहीं- कहीं पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दोनों हिस्सों में 25 से 35 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। 21 से 24 मई में बीच पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश के भी आसार हैं।

आज कहां कितना रहेगा तापमान

  • लखनऊ का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेतबलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 23-24 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 40-45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।
  • फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 20-23 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 40- 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।
  • बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
  • आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews