UP Weather: फिर एक्टिव हुआ मानसून, इन जिलों में भारी बारिश-वज्रपात की चेतावनी, पढ़े मौसम विभाग का पूर्वानुमान

3 से 5 सितंबर के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में फिर से तेज बारिश की संभावना है।पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में बादल गरजने के साथ बारिश तो पूर्वी यूपी में कुछ स्थान पर ही बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
mp Weather Update

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में दक्षिणी पश्चिमी मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है, जिसके असर से आगामी 4 से 5 दिनों तक प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश के आसार है। अगले तीन दिनों तक आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। आज सोमवार को पश्चिमी यूपी के ज्यादातर इलाकों में तेज बारिश , पूर्वी यूपी के आइसोलेटेड स्थान पर भारी बारिश तथा कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

आज 2 सितंबर को पश्चिमी यूपी में अधिकतर जगहों पर बारिश तो पूर्वी यूपी में कम जगहों पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 3 सितंबर को पश्चिमी यूपी में अनेक स्थान पर बादल गरजने के साथ साथ बारिश तो पूर्वी यूपी में कुछ स्थान पर बारिश के आसार है। ।पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर भारी बारिश की संभावना है।वही 4 सितंबर को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार है।

आज इन जिलों में बारिश की चेतावनी

  • यूपी मौसम विभाग की मानें तो आज सोमवार को गौतमबुध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, बदायूं, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, जालौन, झांसी, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर समेत आसपास के इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
  • गौतमबुद्धनगर, बरेली, पीलीभीत, हाथरस, बहराइट, संतकबीर नगर, लखनऊ, गोरखपुर, आगरा, फतेहपुर, प्रयागराज, बलिया, वाराणसी में अच्छी बारिश तो झांसी, कानपुर, मैनपुरी हाथरस सहित कुछ जिलों में बादल छाने रहने की संभावनाएं हैं।आगामी 5 दिनों तक अधिकतम न्यूनतम तापमान विशेष बदलाव नहीं होगा।

अबतक कहां कितनी हुई वर्षा

  • उत्तर प्रदेश में 1 जून से 1 सितंबर तक अनुमान बारिश 600 के सापेक्ष 526 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई जो की समान्य से 12% कम है।
  • पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनुमान बारिश 634 के सापेक्ष 552.7 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई जो कि सामान्य से 13% कम है।
  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 552 के सापेक्ष 489 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई जो की सामान्य से 11% कम है।
  • पिछले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 8.7 के सापेक्ष 1.01 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई जो की समान्य से 88% कम है।
  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 5 के सापेक्ष 0.9 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई जो की सामान्य से 83% कम है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews