UP Weather : पश्चिमी विक्षोभ का असर, 40 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश, आंधी तूफान के संकेत, जानें IMD का पूर्वानुमान

CG Weather,

UP Weather Alert Today 2023: पश्चिमी विभोक्ष के असर आज सोमवार को फिर उत्तर प्रदेश का मौसम बिगड़ने वाला है।यूपी मौसम विभाग ने आज सोमवार को 3 दर्जन जिलों में गरज चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।फरवरी के पहले सप्ताह तक मौसम के यूहीं बने रहने के आसार है। वही अगले 4 दिनों में तापमान के बढ़ने की उम्मीद हैं, जिससे सर्दी बढ़ेगी। वही यह बारिश गेंहू की फसल के लिए लाभदायक है, लेकिन ओले गिरे तो सरसों और आलू की फसल को नुकसान हो सकता है।

40 से ज्यादा जिलों में बारिश

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक , पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज 30 जनवरी को ओलावृष्टि व बारिश के आसार हैं। सोमवार को प्रदेश के 53 जिलों में बूंदाबांदी से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत राज्य के 40 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी भी है।वही पूर्वी प्रदेश के भी कुछ इलाकों में बारिश के आसार है। 30 जनवरी तक अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। मंगलवार के बाद एक बार फिर मौसम में बदलाव आएगा और ठंड बढ़ेगी।

पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक , पंजाब और राजस्थान की ओर से पश्चिमी विक्षोभ के कारण आ रही ठंडी हवाओं के चलते उत्तर प्रदेश का मौसम प्रभावित हो रहा है। आज लखनऊ और आसपास के लगभग 10 जिलों बादल छाने के साथ हल्की बारिश के आसार है। मंगलवार के बाद न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। यूपी ईस्ट और यूपी वेस्ट के भी कुछ जिलों में बारिश होगी। बादल छाए रहने के साथ 15 किमी की रफ्तार से हल्की हवाएं चलेंगी।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

लखीमपुर खीरी, हरदोई, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, औरैया, इटावा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली, बदायूं, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर, अमरोहा, हापुड़, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर में सोमवार को आंधी और तूफान के साथ बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

बाराबंकी में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस, ग्रामीण कानपुर का 7, कानपुर शहर में 5 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी में 6, प्रयागराज-सुल्तानपुर में 7-7, फुरसतगंज में 5, बस्ती में 8, मेरठ और आगरा में न्यूनतम तापमान करीब 7 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews