UP Weather : 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, चलेगी तेज हवाएं, बिजली गिरने चमकने की चेतावनी, इन शहरों में हीटवेव, मानसून की दस्तक जल्द

यूपी मौसम विभाग की मानें तो मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा और उसके आसपास के इलाकों में ऊष्ण लहर लू तो सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर और उसके आसपास के इलाकों में बादल गरजने, बिजली गिरने के साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।
rajasthan weather

UP Weather Alert : उत्तर प्रदेश में मानसून का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। आज प्रदेश के 20 जिलों में आंधी-बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। वही एक दर्जन जिलों में हीट वेव चलने का अनुमान है। 22 जून शनिवार से प्रदेश में प्री मॉनसून की बारिश होने का भी पूर्वानुमान है । 22 से 23 जून के बीच मानसून पूर्वांचल के रास्ते यूपी में प्रवेश कर सकता है इस दौरान कई जगहों पर तेज बारिश का पूर्वानुमान है।

आज इन जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

  • यूपी मौसम विभाग की मानें तो मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा और उसके आसपास के इलाकों में ऊष्ण लहर लू चलने की संभावना है।
  • सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर और उसके आसपास के इलाकों में बादल गरजने, बिजली गिरने के साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।
  • प्रयागराज, वाराणसी, संतरविदास नगर, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, गोंडा, श्रावस्ती और उसके आसपास के इलाकों में बिजली गिरने और बादल गरजने के आसार है।
  • लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, बलिया चुर्क, बहराइच,फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़ और बस्ती में बारिश के साथ बादलों की आवाजाही रहेगी । अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान ।
  • वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, आगरा और बुलंदशहर के साथ ही प्रयागराज में गर्मी सताएगी। यहां का अधिकतम तापमान आज भी 39 से 43 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
  • उरई, हमीरपुर, बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अलीगढ़ और इटावा आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई में बादलों की आवाजाही के साथ अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान भी 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

पूरे हफ्ते का मौसम का हाल

यूपी मौसम विभाग की मानें तो 21 जून को पश्चिमी यूपी में कहीं कहीं तो पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर लू और पूर्वी यूपी में कई जगहों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवा चल सकती है। पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 21-22 जून 2024 को उष्ण लहर चलने की संभावना है। 23 जून और 24 जून से पूर्वोत्तर, तराई और पूर्वांचल के कुछ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 25 जून से बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। लखनऊ में रविवार को मानसून प्रवेश करेगा और 26 जून तक झमाझम बादल बरसेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews