UP Weather : आज 30 जिलों में बादल-बारिश, चलेगी आंधी-तेज हवा, 40 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, 15 जून के बाद मानसून की दस्तक, जानें IMD अपडेट

आगामी चार-पांच दिनों में प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से आने वाली आर्द्र पुरवा हवाओं की सक्रियता बढ़ने से बादलों की आवाजाही होगी, जिससे कहीं-कहीं बारिश की स्थिति बनेगी।
IMD Weather Update

UP Weather Update Today : केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है और अब उत्तर प्रदेश में 15 से 20 जून तक मानसून के पहुंचने का अनुमान है।इससे पहले बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूरवा हवा के असर से मौसम में बदलाव का दौर जारी रहेगा। खास करके पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं-कही बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है।आज 31 मई को 40 जिलों में लू  तो 33 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना है। तापमान में भी तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने का अनुमान है ।

2-3 बारिश के आसार

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी चार-पांच दिनों में प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से आने वाली आर्द्र पुरवा हवाओं की सक्रियता बढ़ने से बादलों की आवाजाही होगी, जिससे कहीं-कहीं बारिश की स्थिति बनेगी। 31 मई को पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा लेकिन पूर्वी यूपी में कहीं कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार है। 1 जून को भी पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।इसके बाद दो-तीन जून से फिर तापमान बढ़ेगा और गर्मी बढ़ने के आसार हैं।

आज कहां होगी बारिश

  • शुक्रवार से अगले पांच दिनों तक कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश का दौर बना रहेगा। गोरखपुर और बस्ती मंडल के साथ ही आसपास के इलाकों और शनिवार को लखनऊ और आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना है।अयोध्या मंडल में भी पूरे दिन बादल छाए रहेंगे और बारिश होने के आसार है।
  • देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर और बरेली और उसके आसपास के इलाकों में बादल गरजने के साथ ही बिजली गिरने के भी आसार है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की  संभावना।
  • कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, हरदोई, फर्रुखाबाद, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, अमरोहा, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और उसके आसपास के इलाकों में बादल/ बिजली गिरने चमकने की चेतावनी।

इन शहरों में लू का अलर्ट

  • चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, लखीमपुर खीरी, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ में हीटवेव।
  • बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और उसके आसपास के इलाकों में उष्ण रात होने की संभावना है।
  • चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया और उसके आसपास के इलाकों में लू की लहर चलने की संभावना है।

कब होगी मानसून की एंट्री?

यूपी मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 18 से 20 जून के बीच कभी भी मॉनसून दस्तक दे सकता है। अनुमान है कि 20 जून को दक्षिणी और पूर्वी यूपी में मॉनसून प्रवेश करेगा, जिसके असर से वाराणसी, इलाहाबाद, गोरखपुर, देवरिया और आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है। इसके बाद 25 जून को मॉनसून दक्षिणी पश्चिमी इलाके इटावा, हरदोई, बरेली, बदायूं और इसके आसपास के इलाकों में पहुंचेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews