
UP Weather : अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से उत्तर प्रदेश में 7-8 अगस्त तक बारिश , बादल और बिजली गिरने चमकने का दौर जारी रहने का अनुमान है। आज 4 अगस्त को पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी के 40 जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी गई है।इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने और बादल गरजने के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। अगस्त से सितंबर तक के मौसम में अच्छी बरसात होने और तापमान भी सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं।
आज इन जिलों में भारी बारिश/बिजली का अलर्ट
- रविवार को ललितपुर अति भारी, चित्रकूट आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और उसके आसपास के इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
- बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, हाथरस, आगरा, फ़िरोज़ाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर अमेठी, सुल्तानपुर और मथुरा में बादल गरजने व बिजली गिरने की संभावना है।
पूरे हफ्ते के यूपी के मौसम का हाल
यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, 4 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश और बादल गरजने के साथ कहीं कहीं 20 से 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने के आसार है। 5 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और 6 अगस्त को पश्चिम और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर बारिश और गरज चमक के साथ वर्षा की संभावना है।इसके अलावा 7 अगस्त को प्रदेश के दोनों हिस्सों में लगभग सभी स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिशऔर 8 और 9 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
अबतक कहां कितनी हुई बारिश
गौरतलब है कि मानसून द्रोणिका उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने तथा गहन दाब बनने की वजह से उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटों में कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश में अनुमान बारिश 380 के सापेक्ष 337 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई जो की सामान्य से 11% कम है वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनुमान बारिश 408.99 के सापेक्ष 340.5 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई जो की 17% कम है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 340 के सापेक्ष 332 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई जो की सामान्य से 3 प्रतिशत कम है।

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

