UP Weather : 50 जिलों में अगले 72 घंटे तक भारी बारिश, आंधी तूफान का अलर्ट, आज 10 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जानें IMD पूर्वानुमान

weather forecast

IMD Alert

UP Weather, UP Weather Alert : उत्तर प्रदेश में आज मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 50 से अधिक जिलों में तेज बारिश के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट में कहा गया है कि 10 से अधिक जिलों में भारी-बारिश की संभावना है। इसके लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जिलों में तेज हवा के साथ तूफान की भी चेतावनी जारी की गई है।

ऐसे में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से गर्मी से लोगों को राहत मिलने वाली है। अगले तीन दिन तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 50 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। तेज बारिश के साथ ही लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि जल भराव की भी स्थिति निर्मित हो सकती है।

पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात सक्रिय

मौसम विभाग द्वारा अपने अलर्ट में साफ कहा गया कि पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात सक्रिय हो रहा है ।जिसका असर उत्तर प्रदेश में दिखेगा।इसके साथ ही मानसून की सक्रियता कभी असर देखने को मिल सकता है। बिहार झारखंड में हो रहे मौसम में बदलाव के कारण उत्तर प्रदेश में इसका असर देखा जाएगा।

सभी जिलों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। कुछ जिलों में हल्की बूंदाबादी भी रिकॉर्ड की जाएगी। अधिकतम तापमान 36 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 24 सितंबर तक इन क्षेत्रों में तापमान में गिरावट सहित मूसलाधार बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में भारी बारिश का येलो ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग द्वारा 50 से ज्यादा जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी मैनपुरी, इटावा और औरैया में आंधी तूफान और बारिश का पूर्वानुमान है।

10 जिलों में भारी बारिश की संभावना

जिन जिलों में आती तेज बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। उसमें सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गोरखपुर, संत कबीर नगर ,कुशीनगर, महाराजगंज, अयोध्या, अंबेडकर नगर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, बिजनौर अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, जालौन, ललितपुर और आसपास के इलाकों में तेज हवा संग बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews