UP Weather : पश्चिमी विक्षोभ का असर, फिर बदलेगा मौसम, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना, जानें IMD का पूर्वानुमान

UP Weather : पश्चिमी विक्षोभ का असर, फिर बदलेगा मौसम, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना, जानें IMD का पूर्वानुमान

UP Weather Update Today : उत्तर प्रदेश के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है, पिछले दो तीन दिनों से राजधानी लखनऊ सहित आसपास के जिलों में चिलचिलाती धूप से लोग परेशान हैं तो कुछ जिलों में बादल छाने से राहत महसूस की जा रही है, धूप छाँव का ये खेल सुबह से शाम तक जारी रहता है, इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं, मौसम विभाग ने दो दिन बाद बारिश और ओलावृष्टि की सम्भावना जताई है।

1 और 2 अप्रैल को बिगड़ेगा मौसम

लखनऊ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते 1 और 2 अप्रैल को मौसम बिगड़ेगा और लखनऊ समेत कई जिलों में तेज बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है, मौसम विभाग ने आज बुधवार की धूप खिली रहेगी और अधिकतम तामपान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की सम्भावना है वहीं न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा, उधर हवा 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चलने का पूर्वानुमान हैं।

बारिश और ओले गिरने से तापमान में होगी गिरावट 

उत्तर प्रदेश के दूसरे जिलों की बात करें तो मौसम विभाग ने वाराणसी, प्रयागराज, झांसी और आगरा में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से लेकर 35 डिग्री सेल्सियस तक रहने की सम्भावना जताई है, बरेली में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किये जाने की सम्भावना है, उधर लखनऊ मौसम विभाग के मुताबिक, 1 और 2 अप्रैल को बारिश होने के कारण तापमान गिरेगा जिसका असर 5 अप्रैल तक रहेगा।

मौसम के बदलाव से गर्मी से मिलेगी राहत 

लखनऊ मौसम केंद्र ने पश्चिमी विक्षोभ के चलते दो दिन बाद जब मौसम में बदलाव की सम्भावना जताई है इससे तापमान में गिरावट होगी जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी लेकिन एक बार फिर तेज हवाएं भी चलेंगी, मौसम विभाग 1 और 2 अप्रैल को मौसम बिगड़ने के साथ लखनऊ समेत कई जिलों में तेज बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट भी जारी किया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews