UP Weather: मानसून की सक्रियता बढ़ी, 23 सितंबर से फिर झमाझम वर्षा, 15 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग का अलर्ट

weather alert today

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। मानसून की विदाई से पहले उत्तर प्रदेश में एक बार फिर अच्छी बारिश के संकेत मिल है। 23 सितंबर से प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है। यह दौर 26 सितंबर तक जारी रहेगा, इसके बाद बारिश में कमी आएगी। अगले 24 घंटों के दौरान यूपी के पूर्वी हिस्सों में अनेक स्थानों पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल 2-3 दिनों तक मौसम के ऐसे ही बने रहने के आसार है।

यह भी पढ़े..CG Weather: मानसून का प्रभाव, 3 सिस्टम एक्टिव, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में मानसून की ट्रफ लाइन उत्तर प्रदेश से गुजरते हुए झारखंड, बिहार से उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर है, जिसके प्रभाव से उत्तर प्रदेश के मध्य और दक्षिण जिलों में मध्यम बारिश हो सकती है। आज बुधवार को मध्य प्रदेश से सटे जिलों मिर्जापुर, वाराणसी, भदोही, प्रयागराज, कौशांबी, चित्रकूट, आजमगढ़, बांदा, फतेहपुर, हमीरपुर, महोबा में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी की गई है। वही कई अन्य जिलों में भी गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के पूर्वी हिस्सों के 15 जिलों में अगले 24 के दौरान गरज चमक के साथ बारिश के आसार है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों तेज बारिश हो सकती है, ऐसे में अगले 3 दिन तक के लिए .येलो अलर्ट जारी किया गया है। वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुआनो नदी की बाढ़ के मद्देनजर इसके प्रभाव क्षेत्र में आने वाले नौ जिलों के पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों को बाढ़ राहत के पूरे इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़े..UP Weather: छाए रहेंगे बादल, 2 दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश की चेतावनी, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, 23 सितंबर के बाद तेज बारिश होने का अनुमान है। 26 सितंबर तक उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी जिलों में हल्की और तेज बारिश की संभावना है। कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। आगरा में 24 सितंबर तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। 22 सितंबर को बादल छाए रहेंगे और 23 सितंबर को तेज बारिश का अलर्ट है।पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों और कुछ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews