UP Weather : फिर एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, 30 से ज्यादा जिलों में कोहरे-शीतलहर का अलर्ट, बारिश के आसार, जानें IMD पूर्वानुमान

UP Weather,

UP Weather Update Today 2023 : मकर संक्रांति से पहले एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।इससे प्रदेश में बारिश के आसार बन सकते है। यूपी मौसम विभाग के मुताबिक , आज 11 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत कई जिलों में घने कोहरे और शीतल दिन के आसार हैं। बुधवार को बर्फीली हवा और शीत दिन के बाद गुरुवार से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी। शुक्रवार से ठंड का असर कम होने लगेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बादलों के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। शुक्रवार को प्रदेश में कहीं कहीं बादल छा सकते है, इसके बाद से ठंड में एक बार फिर इजाफा होगा।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक अभी ठंड से कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है, कोहरे और शीतलहर को देखते हुए आज बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वही अगले 24 घंटे तक घने कोहरे और ठिठुरन को देखते हुए UP में कोहरे को लेकर रेड अलर्ट भी जारी किया है। आज बुधवार को सुबह घना कोहरा छाया रहेगा और कोल्ड-डे की स्थिति बनी रहेगी, लेकिन गुरुवार से मौसम साफ होने की उम्मीद है।  राजधानी लखनऊ में ठंड का कहर एक दिन और जारी रहेगा। बुधवार को दिन भर घना कोहरा और कोल्ड डे जैसी कंडिशन रहेगी।

15 के बाद फिर गिरेगा पारा

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में कोहरा बरकरार रहेगा जबकि 15 जनवरी से दिन और रात के तापमान में तेजी से कमी आएगी। 15 और 16 जनवरी को पारा 1°C पहुंच सकता है।जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान के बार्डर पर एक और पश्चिमी विक्षोभ विकसित हो रहा है। इससे गुरुवार दोपहर बाद वर्षा के आसार बन रहे हैं।  जनवरी के अंत या फरवरी की शुरूआत में कहीं बादल तो कहीं हल्की बूंदाबांदी की संभावनाएं बन सकती है।

बारिश के संकेत

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने यूपी समेत कई राज्यों में मकर संक्रांति तक हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना व्यक्त की है । पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ों पर बर्फबारी का असर पश्चिमी यूपी में भी देखने को मिल सकता है। पश्चिमी यूपी में बुधवार और गुरुवार को कई जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ-साथ बूंदा-बांदी हो सकती हैं। पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में एक या दो स्थानों पर बारिश के भी आसार हैं। पूर्वांचल के इलाकों तक गुरुवार और शुक्रवार को बादल छाने की उम्मीद है, इसके बाद अगले हफ्ते में एक बार फिर तापमान में गिरावट आएगी।

जानें कहां कितनी विजिबिलिटी 

पिछले 24 घंटे में पश्चिम उत्तर प्रदेश में कोहरे के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया और यातायात बुरी तरह से प्रभावित रहा। आगरा में 0 मीटर, पूर्वी उत्तर प्रदेश के वाराणसी/बाबतपुर, बहराइच, सुल्तानपुर और लखनऊ में 50 मीटर, बिहार के गया, भागलपुर-50 मीटर, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में 25 मीटर, बागडोगरा में 50 मीटर और जलपाईगुड़ी में 200 मीटर और उत्तराखंड के पंतनगर में 200 मीटर विजिबिलिटी दर्ज की गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews