Hindi News

UP Weather: 9 तक जारी रहेगा झमाझम का दौर, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव, 23 जिलों में बारिश की चेतावनी, पढ़े विभाग का पूर्वानुमान

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
UP Weather: 9 तक जारी रहेगा झमाझम का दौर, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव, 23 जिलों में बारिश की चेतावनी, पढ़े विभाग का पूर्वानुमान

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश में 9 अक्टूबर तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है। मौसम विभाग द्वारा आज एक साथ रेड, येलो और आरेंज अलर्ट जारी किया है। यूपी मौसम विभाग (UP Meteorological Department) की मानें तो आज शुक्रवार 7 अक्टूबर को 23 जिलों में गरज चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी यूपी के जिलों में 9 अक्टूबर तक बारिश होगी, इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वही आज 7 अक्टूबर के लिए उत्तर-पश्चिमी यूपी में रेड अलर्ट जारी है।

यह भी पढ़े..2023 में कर्मचारियों को मिलेगी बड़ी सौगात, फिर बढ़ेगा महंगाई भत्ता! सैलरी में होगा बंपर इजाफा, जानें अपडेट

यूपी मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 9 अक्टूबर तक रुक-रुककर बारिश होती रहेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 8 अक्टूबर तक मध्यम से तेज वर्षा की संभावना है। आज 7 अक्तूबर को कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश के आसार है और यह दौर 8 अक्तूबर की शाम तक जारी रह सकता है। इसके अलावा हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर में भारी बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बिजली की गरज चमक भी होगी।

यह भी पढ़े..CG Weather: चक्रवाती घेरे का प्रभाव, कई जिलों में बारिश-बिजली की चेतावनी, जानें क्या कहता है मौसम विभाग

यूपी मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात ने मानसून को आगे बढा दिया है, जिसके चलते बारिश का दौर जारी है।यूपी में अगले दो दिन तेज तक तेज बारिश और फिर तीन दिन तक हल्‍की बारिश के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी में बना हवा के कम दबाव का क्षेत्र यूपी के ऊपर से गुजर रहा है। एक सप्ताह बाद तय होगा कि मानसून विदा हुआ या नहीं।15 अक्टूबर के बाद ठंड दस्तक दे सकती है।मानसून समाप्त होने के बाद से 1 अक्टूबर से लेकर 6 अक्टूबर के बीच अब तक 38.6 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।

इन जिलों में बारिश की चेतावनी

यूपी मौसम विभाग के अनुसार, आज शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा, पीलीभीत, शाहजहांपुर, फरुखाबाद, कन्नौज, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, अयोध्या, बस्ती और संत कबीर नगर में येलो अलर्ट जारी किया गया। 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।बिजली गिरने और चमकने की भी चेतावनी जारी की गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews