UP Weather : बदलेगा मौसम का मिजाज होली वाले दिन सताएगी धूप, और चढ़ेगा पारा, ये है IMD का पूर्वानुमान

UP Weather

UP Weather Update Today 23 March 2024 : उत्तर प्रदेश के मौसम में पिछले सप्ताह बहुत उतार चढाव दिखाई दिए, कभी धूप तेज हुई, कभी बारिश, कभी तेज हवाएं चली तो कभी बारिश ने परेशान किया, अब एक बार फिर मौसम के करवट लेने एक संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं, मौसम विभाग का अनुमान है कि अगेल 48 घंटों के दौरान मौसम साफ रहेगा तेज धूप निकलेगी, यानि होली के दिन लोगों को गर्मी का अहसास होगा।

30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चल सकती हैं हवाएं 

मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ से जारी दैनिक मौसम रिपोर्ट के मुताबिक आज रात एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है जिसका प्रभाव पहाड़ी क्षेत्रों में दिखाई देगा हालाँकि मैदानी क्षेत्र भी इससे थोड़े बहुर प्रभावित होंगे, इसके कारण उत्तर प्रदेश में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं लेकिन अगले दो दिनों तक मौसम साफ रहेगा और तापमान बढेगा और धूप खिली रहेगी।

होली पर सताएगी गर्मी, पारा 2 डिग्री तक बढ़ने के आसार 

आईएमडी ने कहा है कि कल रविवार को तापमान में 2 डिग्री तक की वृद्धि संभव है, 25 मार्च को  धूप के बहुत तेज होने के आसार हैं, मौसम केंद्र ने संभावना जताई है कि आज राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है वहीं कानपुर, बाराबंकी,वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर बलिया सहित आसपास के जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews