UP Weather : बदला मौसम, तेज धूप और उमस से लोग परेशान, पूर्वी UP में बारिश के आसार

UP Weather : बदला मौसम, तेज धूप और उमस से लोग परेशान, पूर्वी UP में बारिश के आसार

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से थमे बारिश के दौर के कारण मौसम (UP Weather) ने लोगों को परेशान कर रखा है। तेज धूप, उमस और गर्मी से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज गुरुवार को लखनऊ और उसके आसपास के जिलों में आसमान में बादलों की आवाजाही रहेगी, बौछारें गिरने का भी अंदेशा है।

मौसम विभाग ने 11 सितंबर तक मध्य प्रदेश से लगे उत्तर पदेश के सभी जिलों, पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में हलकी से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग (UP Weather Department ) का पूर्वानुमान है कि मानसून की ट्रफ लाइन वापसी कर रही है।  मानसून द्रोणिका जैसलमेर, कोटा, गुना, सीधी, अंबिकापुर, झारसुगड़ा, बालासोर और उसके  बाद पूर्व – दक्षिण – पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक मध्य समुद्र तल पर स्थित है। इस कारण हवा का कम दबाव का क्षेत्र पूर्वी उत्तर प्रदेश की तरफ बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें – IMD Alert : मौसम में बदलाव, केरल-महाराष्ट्र सहित इन राज्यों में 13 सितंबर भारी बारिश का रेड ऑरेंज अलर्ट, चक्रवाती सिस्टम का दिखेगा प्रभाव

मौसम विभाग के अपनी दैनिक मौसम रिपोर्ट में आज लखनऊ और उसके आसपास के जिलों में आसमान में बादलों की आवाजाही होने, हलकी से मध्यम बारिश की सम्भावना जताई है। मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में गरज चमक के साथ तेज बारिश की चेतावनी भी जारी की है।

ये भी पढ़ें – MP Weather : 23 जिलों में बिजली चमकने/गिरने का येलो अलर्ट, इन जिलों में बारिश के आसार, देखें अपने जिले का हाल

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश से सटे उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।  मौसम विभाग ने कहीं कहीं तेज बारिश और बिजली चमकने/गिरने की संभावना जताई है।

ये भी पढ़ें – CG Weather : मौसम ने बदली करवट, बारिश पर लगा ब्रेक, बढ़ी गर्मी से लोग परेशान

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews