MP Weather : 23 जिलों में बिजली चमकने/गिरने का येलो अलर्ट, इन जिलों में बारिश के आसार, देखें अपने जिले का हाल

MP Weather : 23 जिलों में बिजली चमकने/गिरने का येलो अलर्ट, इन जिलों में बारिश के आसार, देखें अपने जिले का हाल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश का मौसम (MP Weather)  फिर बदलने वाला है, मौसम विभाग (MP weather department) ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश, गरज चमक के साथ बौछारें गिरने की सम्भावना जताई है इसके साथ ही मौसम विभाग ने (IMD, India Meteorological Department)कई जिलों में बिजली चमकने और गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है।

मप्र मौसम विभाग (MP weather department) ने आज जारी दैनिक मौसम रिपोर्ट (MP Weather Daily Report) में रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, भोपाल, नर्मदापुरम और इंदौर संभाग के जिलों के अलावा रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, अगर मालवा जिलों में कुछ स्थानों पर और ग्वालियर, चम्बल संभाग के जिले एवं नीमच व मंदसौर जिलों में बारिश या गरज चमक के साथ बौछारें गिरने की संभावना (MP Weather Forecast) जताई है।

ये भी पढ़ें – CG Weather : मौसम ने बदली करवट, बारिश पर लगा ब्रेक, बढ़ी गर्मी से लोग परेशान

मौसम विभाग (MP Weather Update) ने नर्मदापुरम संभाग के जिलों सहित सिंगरौली, सीधी, शहडोल, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, रायसेन, सीहोर, भोपाल, धार, इंदौर खांडव, खरगौन, उज्जैन और देवास जिलों में कहीं कहीं गरज के साथ बिजली चमकने/ गिरने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट (MP Weather Yellow Alert) जारी किया है।

ये भी पढ़ें – MPPEB : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, नोटिफिकेशन जारी, 28 सितंबर तक करें आवेदन

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews