UP Weather : बुधवार से फिर बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव, बादलों की आवाजाही, आज 30 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट, जानें IMD अपडेट

up weather

UP Weather Update Today : पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज मंगलवार को भी उत्तर प्रदेश पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, हालांकि बुधवार से मौसम सामान्य हो जाएगा। 18 से 22 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क ही रहेगा और कोई चेतावनी नहीं दी गई है। अगले दो दिन प्रदेश में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस गिरावट आने की संभावना है, लेकिन 20 के बाद दो से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान में वृद्धि होगी, लेकिन न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आएगा।

तापमान में आएगा उतार चढ़ाव

यूपी मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार को भी प्रदेश के लगभग 30 से ज्यादा जिलों में गरज और चमक के साथ हल्की-फुल्की बारिश के आसार हैं।  वही पूरे उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर बारिश गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ आकाशीय चमक की संभावना बनी हुई है। कहीं-कहीं पर ओलावृष्टि और बिजली गिरने का भी पूर्वानुमान है।मंगलवार को लखनऊ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही रहेगी। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो सकता है।

आज इन जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

  • यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज 17 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, औरैया, जालौन, झांसी, महोबा, हमीरपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी और प्रयागराज में एक या दो स्थानों पर बारिश हो सकती है और कई जगहों पर मेघ गर्जन के साथ आकाशीय चमक की संभावना है।
  • मंगलवार को सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा , हाथरसऔर मेरठ जिले में बादल गरजने के साथ ही बिजली भी गिर सकती है। वही कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया और उसके आसपास के इलाकों में भी बादल गरजने और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews