Hindi News

PM Kisan : करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी! जल्द खाते में आएंगे दो-दो हजार, अगले हफ्ते जारी हो सकती है 20वीं किस्त, फटाफट पूरे कर लें ये काम

Written by:Pooja Khodani
Published:
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त 10 जुलाई के बाद कभी भी जारी की जा सकती है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 जुलाई तक पांच देशों की यात्रा पर हैं, ऐसे में संभावना है कि वहां से लौटने के बाद केन्द्र सरकार द्वारा कभी भी योजना की राशि जारी की जा सकती है।
PM Kisan : करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी!  जल्द खाते में आएंगे दो-दो हजार, अगले हफ्ते जारी हो सकती है 20वीं किस्त, फटाफट पूरे कर लें ये काम

पीएम किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजना है, जिसके तहत 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को सालाना 6,000 रूपए मिलते है। यह राशि हर 4 माह में 3 किस्तों में 2-2 हजार रुपये के रूप में दी जाती है।यह पैसा केन्द्र सरकार द्वारा DBT ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है।

यह लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है और जो भारत के नागरिक है।अबतक केन्द्र सरकार द्वारा योजना की 19 किस्तें जारी की जा चुकी है और अब 20वीं किस्त का इंतजार है। ध्यान रहे अगली किस्त का लाभ केवल उन किसानों को मिलेगा जिन्होंने eKYC ,भूलेखों का सत्यापन, बैंक खाता आधार से लिंक का कार्य पूरा कर लिया है।इसके अलावा NPCI डीबीटी ऑप्शन ऑन होना और फार्मर रजिस्ट्री जरूरी है।

कब खाते में आएंगे पीएम किसान योजना के 2000 रुपए?

पीएम किसान योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच , दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है, ऐसे में 4 महीने के हिसाब से देखें तो जुलाई में अगली किस्त का समय पूरा हो रहा है।संभावना है कि जुलाई के दूसरे हफ्ते में केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा 20वीं किस्त जारी की जा सकती है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 जुलाई तक विदेशी दौरे पर हैं ।हालांकि तारीख को लेकर अभी अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

पीएम किसान योजना हेल्पलाइन नंबर

कोई भी समस्या पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in ,हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते है।

कैसे करें Farmer Registry

अब पीएम किसान योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा जो Farmer Registry में रजिस्टर्ड होंगे।किसान Farmer Registry App, पोर्टल या नजदीकी CSC सेंटर से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।बिना रजिस्ट्रेशन के योजना का फायदा नहीं मिलेगा।

  • ऑनलाइन फॉर्मर रजिस्ट्री कराने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें।
  • सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट http://www.upfr.agristack.gov.in पर जाएं
  • यह अपना मोबाइल नंबर व आधार नंबर डालें और ओटीपी से वेरिफिकेशन करें।
  • इसके बाद अपनी जमीन और बैंक अकाउंट की डिटेल दर्ज करें।
  • जानकारी सबमिट करें और रजिस्ट्री नंबर प्राप्त करें।

जानिए ऑनलाइन कैसे करें e-KYC

  • सबसे पहले PM kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद ‘Farmers Corner’ को सिलेक्ट करें।
  • इसके बाद e-KYC ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब अपना आधार नंबर एंटर करें और Get OTP ऑप्शन सिलेक्ट करें।
  • अब अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मिले OTP को एंटर करें और सबमिट करें।

PM Kisan : लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम

  • प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  • अब farmer corner पर क्लिक करें।फॉर्मर कॉर्नर पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां beneficiary list के विकल्प का चयन करें। इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा।
  • इसमें पहले राज्‍य, फिर जिला, ब्‍लॉक और गांव का नाम चुनें।
  • सभी जानकारी को भरने के बाद get report पर क्लिक करें।
  • इस प्रक्रिया को पूरी करते ही आपके सामने आपके गांव के पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की लिस्‍ट खुल जाएगी।
  • लिस्‍ट में अगर आपका नाम है, तो आपके खाते में भी पैसे आएंगे।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !