Transfer : शिक्षकों-कर्मियों के लिए अपडेट, 15 दिसंबर तक कर सकते है अप्लाई , 25 से 31 दिसंबर के बीच होगा ट्रांसफर, इन्हें मिलेगी प्राथमिकता

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ ने बताया है कि स्थानांतरण के लिए आवेदन करने वाले शिक्षकों का स्थानांतरण 25 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच कर दिया जाएगा।
transfer news

Bihar Teacher Transfer Policy : बिहार के लाखों सरकारी स्कूल के शिक्षकों कर्मियों के लिए काम की खबर है। नई ट्रांसफर नीति के तहत आवेदन की प्रक्रिया जारी है और 15 दिसंबर लास्ट डेट है। विशेष परिस्थिति के कारण जो शिक्षक स्थानांतरण चाहते हैं वे ई शिक्षा कोष ऐप पर जाकर आवेदन कर सकते है।

अबतक 545182 शिक्षकों में से 33227 शिक्षकों ने आवेदन किए है।15 दिसंबर के बाद  आवेदनकर्ताओं की प्राथमिकता सूची तैयार की जाएगी और नए आदेश के तहत बाद शिक्षकों का स्थानांतरण 25 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच किया जाएगा।1 जनवरी से शिक्षक नए विद्यालय में ज्वाइन कर सकेंगे।

इन्हें मिलेगी प्राथमिकता

  • गंभीर बीमारी से ग्रस्त और दिव्यांग शिक्षकों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • जो आंख अथवा पैर से दिव्यांग हैं उनका ट्रांसफर पहला होगा।
  • इसके बाद गंभीर रोग से ग्रसित शिक्षकों का ट्रांसफर होगा।
  • जिन स्कूलों तक पहुंचाने के लिए आवागमन के साधन उपलब्ध नहीं हैं, वहां की महिला शिक्षकों को ऐसे स्कूलों में पोस्टिंग दी जाएगी जो सड़क से जुड़े हुए है।
  • जो शिक्षक घर से काफी दूर स्कूलों में पोस्टिंग है उनका भी ट्रांसफर किया जाएगा.
  • तबादले के दौरान सबसे पहले उन्हें उनके चुने हुए पंचायत, नगर निकाय, अनुमंडल में पदस्थापित किया जाएगा।उसके बाद विधवा, तलाकशुदा महिला और शिक्षिका के पति की पदस्थापना के आधार पर शिक्षकों की पदस्थापना की जाएगी।
  • गंभीर बीमारी जैसे कैंसर से पीड़ित शिक्षक या उनके परिवार के सदस्य को पसंदीदा जिले, अनुमंडल या पंचायत में पोस्टिंग मिल सकेगी।
  • ट्रांसफर के दौरान राज्य स्तरीय वरीयता का ध्यान रखा जाएगा। अगर पति सरकारी कर्मचारी है, तो पति के कार्यस्थल के आधार पर महिला शिक्षिका को ट्रांसफर का विकल्प मिलेगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews