Uttarakhand Bus accident : देहरादून के विकासनगर में खाई में पलटी बस, 12 की मौत, कई घायल

Uttarakhand Bus accident : देहरादून के विकासनगर में खाई में पलटी बस, 12 की मौत, कई घायल

देहरादून, डेस्क रिपोर्ट। उत्तराखंड (Uttrakhand) में भयानक दुर्घटना की खबर सामने आई है। यहां देहरादून जिले (Dehradun) के विकासनगर (Vikasnagar) ब्लॉक में रविवार सुबह एक बस खाई में गिर गई जिसमें 12 लोगों की मौके पर मौत हो गई है, जबकि कई अन्य गंभीर घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी बस  चकराता से विकासनगर की ओर आ रही थी तभी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीम राहत-बचाव कार्यों के लिए घटनास्थल पर पहुंच गई है।

ये भी पढ़ेंं- पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि आज, राहुल ने ऐसे किया दादी को याद

मामले पर पुलिस ने जानकारी दी है कि हादसे के पीछे ओवरलोडिंग एक वजह हो सकती है। बस छोटी थी, जिसमें 25 लोग सवार थे। कहा जा रहा है कि जिस रूट से ये बस निकल रही थी, वहां ज्यादा बस नहीं हैं, इसलिए इतनी बड़ी संख्या में लोग एक ही बस में सवार थे। बस में सवार सभी ग्रामीण एक ही गांव के बताए जा रहे है। इस दुर्घटना में 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कई घायलों की हालत गंभीर है, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। आशंका है कि मृतक संख्या बढ़ सकती है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews