रिश्वत मांगते हुए थानाध्यक्ष का वीडियो वायरल, पुलिस महकमे में हड़कंप, निलंबित

रिश्वत मांगते हुए थानाध्यक्ष का वीडियो वायरल, पुलिस महकमे में हड़कंप, निलंबित

बदायूं, डेस्क रिपोर्ट। सोशल मीडिया (Social Media) पर थानाध्यक्ष (SO) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो कहते नजर आ रहे है कि रिश्वत देकर किसी बेगुनाह को फंसाया जा सकता है तो किसी की गर्दन कटवाकर दूसरी लगाई भी जा सकती है।वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी संकल्प शर्मा (SSP Sankalp Sharma ) ने तुरंत ही जांच कराकर उघैती थानाध्यक्ष राकेश चौहान को सस्पेंड कर दिया है और विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, वीडियो यूपी के बदायूं जिले का है। वीडियो में उघैती थानाध्यक्ष राकेश चौहान (Police Station Rakesh Chauhan) का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे वह कहते नजर आ रहे हैं, “बस हां कर दो हम तो उसकी गर्दन काटकर दूसरी गर्दन भी लगा देंगे। हमारे पास सब इलाज है। अवैध तमंचा, अवैध शराब, अफीम… जैसा कहोगे वैसा कर देंगे।वायरल वीडियो में जिस तरह से उघैती थानाध्यक्ष राकेश चौहान एक फरियादी से कह रहे हैं कि मेरे पास हर मर्ज की दवा है, जैसे किसी की सीटी स्कैन या एमआरआई होती है, वैसे ही पुलिस की सेवा करो तो वो सब इलाज कर देगी। जैसा इलाज चाहो वैसा ही हो जाएगा। दारोगा से बात कर लो, चाहो तो किसी की गर्दन काट कर दूसरी लगवा सकते हैं। अवैध शराब, अफीम, तमंचे चरस सब कुछ थानाध्यक्ष के पास है।

थानाध्यक्ष के इस वायरल वीडियो ने शासन-प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है।हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी संकल्प शर्मा ने तुरंत ही जांच कराकर उघैती थानाध्यक्ष राकेश चौहान को सस्पेंड कर दिया है और विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।लेकिन इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर यूपी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ये वीडियो एक बार फिर यूपी पुलिस (UP Police) पर कलंक लगाने के लिए काफी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews