बीजेपी विधायक का वीडियो वायरल- बेटे की कसम खाओ, मुझे ही दिया था वोट..

बीजेपी विधायक

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के शाहजहांपुर (Shahjahanpur) से बीजेपी विधायक वीर विक्रम सिंह (BJP MLA Veer Vikram Singh) का एक वीडियो (Video Viral) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।इसमें बीजेपी विधायक कहते नजर आ रहे है कि बेटे की कसम खाकर कहो कि बीजेपी को वोट दिया, तभी लाइट लगवाउंगा।

यह भी पढ़े.. सरकारी नौकरी 2021: 10वीं पास के लिए बंपर भर्ती, अच्छी मिलेगी सैलरी, जल्द करें अप्लाई

दरअसल वीर विक्रम सिंह यूपी के शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा क्षेत्र से बीजेपी विधायक।यह वीडियो मीरानपुर कटरा क्षेत्र का है, जहां बीजेपी विधायक वीर विक्रम सिंह हाल में संपन्न वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्र में अपने विकास कार्यों का जिक्र कर रहे थे, तभी एक ग्रामीण ने उनसे अपने यहां बिजली(Electricity) लगवाने की बात कह दी।

यह भी पढ़े..New Transfer Policy: PWD विभाग के निर्देश-7 दिन में ऐसा नहीं किया तो होगी कार्रवाई

इस पर बीजेपी विधायक कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि तुम अपने बेटे की कसम खाकर कहो कि तुसने बीजेपी को वोट दिया है, अपेक्षा उसी से की जाती है, जिसे कुछ दिया जाए, अगर दिया हो तो तभी लाइट लगवाउंगा।इस पर ग्रामीण कहना था कि वह बस गुहार लगा रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया (Social Media)पर अब तेजी से वायरल हो रहा है।यूपी विधानसभा चुनाव से पहले इस वायरल वीडियो ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews