Virat Kohli on Instagram Earning : क्या एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए विराट कोहली लेते हैं 11.45 करोड़ रुपये, ट्वीट करके बताई सच्चाई

Virat Kohli on Instagram Earning : क्या एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए विराट कोहली लेते हैं 11.45 करोड़ रुपये, ट्वीट करके बताई सच्चाई

Virat Kohli on Instagram Earning : विराट कोहली इंस्टाग्राम पर एक प्रायोजित पोस्ट के लिए 11.45 करोड़ रूपये लेते हैं…एक दिन पहले ही ये खबर सुर्खियों में थी। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज इंस्टाग्राम पर प्रमोशनल पोस्ट के ये भारी भरकम राशि चार्ज करते हैं। लेकिन इस बात को खुद कोहली ने गलत बताया है। शनिवार को एक ट्वीट करते हुए उन्होने इस खबर के बारे में अपनी बात रखी।

सोशल मीडिया से होने वाली कमाई को लेकर खबरें

हाल ही में इंस्टाग्राम शेड्यूलिंग टूल हॉपर हेडक्वार्टर की ओर से एक लिस्ट जारी हुई थी जिसमें दुनियाभर के मशहूर लोगों की सोशल मीडिया से होने वाली कमाई के बारे में बताया गया था। इस लिस्ट में क्रिस्ट‍ियानो रोनाल्डो, लियोनेल मेसी के साथ विराट कोहली और प्रियंका चोपड़ा के नाम भी शामिल थे। रिपोर्ट के मुताबिक रोनाल्डो इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के लिए 3.23 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 26.75 करोड़ रुपये लेते हैं। इस फेहरिस्त में विराट कोहली के बारे में उल्लेख किया गया कि वो एक प्रमोशनल पोस्ट के लिए 11.45 करोड़ चार्ज करते हैं।

कोहली ने खबर को गलत बताया

लेकिन अब खुद विराट कोहली ने इस खबर को गलत बताया है। शनिवार को एक ट्वीट करते हुए उन्होने लिखा कि “हालाँकि मैं जीवन में जो कुछ भी मिला है उसके प्रति आभारी और ऋणी हूँ, लेकिन सोशल मीडिया पर मेरी कमाई के बारे में जो खबरें चल रही हैं वह सच नहीं हैं।” इस तरह उन्होने साफ कर दिया है कि एक पोस्ट के लिए ली जानी वाली इतनी भारी भरकम राशि वाली खबर सही नहीं है। ट्विटर पर उनकी ये पोस्ट कुछ ही देर में वायरल हो गई और लोग इसपर तरह तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक फॉलोअर ने लिखा है  ‘वामिका का दहेज’ तो दूसरा लिख रहा है ‘तो इतना भी बता देते कि उससे ज्यादा है या कम’ वहीं एक और शख्स सलाह दे रहा है कि समय पर टैक्स भरते रहना। बहरहाल, कोहली ने ये तो कह दिया है कि उनकी कमाई को लेकर जो खबरें चल रही हैं वो सही नहीं है, लेकिन ये नहीं बताया है कि आखिर वो एक प्रमोशनल पोस्ट के लिए चार्ज कितना करते हैं और अब इसी बात को लेकर नेटिजंस तरह तरह के कयास लगा रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews