IRCTC के साथ नवरात्रि में कीजिये मां वैष्णो देवी के दर्शन, भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से यात्रा होगी कम्फर्ट

IRCTC के साथ नवरात्रि में कीजिये मां वैष्णो देवी के दर्शन, भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से यात्रा होगी कम्फर्ट

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। आज से शारदीय नवरात्रि शुरू हो गई है और IRCTC ने मां के भक्तों के लिए एक शानदार टूर पैकेज बनाया है। इस स्पेशल टूर पैकेज (IRCTC Special Tour Package) में आप पहाड़ों पर विराजी मां वैष्णो देवी के दर्शन कर सकेंगे। आईआरसीटीसी की नवरात्रि स्पेशल माता वैष्णो देवी यात्रा (IRCTC Navratri Special Mata Vaishno Devi Yatra) दिल्ली से शुरू होगी।  इसका शेड्यूल जारी हो चुका है।

हजारों फीट की ऊंचाई पर बैठी मां वैष्णो के भक्त दूर दूर से उनके दर्शन करने और उनका आशीर्वाद लेने आते हैं। देवी की आराधना करने वाला भक्त एक बार यहाँ जरूर आना चाहता है और यदि उसने मां वैष्णो देवी के दर्शन कर लिए तो स्वयं को सौभाग्यशाली मानता है। लोग कठिनाइयों से मुकाबला करते हुए मंदिर पहुंच ही जाते हैं। लेकिन IRCTC ने अब एक सुखद यात्रा का अवसर दिया है। ये यात्रा दिल्ली स्टेशन से 30 सितम्बर को शुरू होगी।

ये भी पढ़ें – IMD Alert : देश के 15 से अधिक राज्यों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, बिजली गिरने की चेतावनी, देखें मौसम का अपडेट

IRCTC इस बार नवरात्रि स्पेशल माता वैष्णो देवी यात्रा पर लेकर जा रहा है। ये यात्रा भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से कराई जा रही है, यात्री को AC ट्रेन के कम्फर्ट क्लास में यात्रा का आनंद मिलेगा। ये टूर 5 दिन और 4 रात का है इसका किराया केवल 14,490/- रुपये प्रति व्यक्ति से शुरू है। किराये के और भी स्लॉट हैं जिसे आप सुविधानुसार चुन सकते हैं।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : आज नहीं बदले सोने चांदी के भाव, देखें कीमत

यात्रियों के किराये में खाना, होटल सहित अन्य सुविधाएँ शामिल हैं। इस टूर के लिए IRCTC ने दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, अम्बाला, सरहिंद और लुधियाना में बोर्डिंग एवं  डीबोर्डिंग की सुविधा दी है। यदि आप भी इस यात्रा का हिस्सा बनकर माता वैष्णो देवी के दर्शन लाभ लेना चाहते हैं तो जल्दी से फोन उठाइये और IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर टिकट बुक कराइये।

ये भी पढ़ें – Navratri : इन बॉलीवुड गानों के बिना अधूरी है नवरात्रि की धूम, आप भी प्लेलिस्ट में करें ऐड

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews