IMD Alert : देश के 15 से अधिक राज्यों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, बिजली गिरने की चेतावनी, देखें मौसम का अपडेट

IMD Alert : देश के 15 से अधिक राज्यों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, बिजली गिरने की चेतावनी, देखें मौसम का अपडेट

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कमजोर होता मानसून (IMD Monsoon) अभी भी कई राज्यों के लिए भारी बारिश के साथ मुसीबत बना हुआ है। उत्तर भारत के कई राज्यों में अभी भी भारी बारिश जारी है जिसके चलते जनजीवन अस्तव्यस्त है। , कई जगह बाढ़ तो कई जगह जलभराव के हालात हैं। उधर मौसम विभाग ने देश के करब 16 राज्यों में अभी भी भारी बारिश और बिजली गिरने का येलो अलर्ट (IMD Alert) जारी किया है।

इन 16 राज्यों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग (IMD Forecast) ने आज जारी अपनी दैनिक रिपोर्ट में ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, पुड्डुचेरी, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश,  महाराष्ट्र और तमिलनाडु कुल 16 राज्यों में भारी बारिश का येलो अलर्ट (IMD Yellow Alert) जारी किया है। मौसम विभाग ने असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा के अलग अलग क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी (IMD Heavy Rain Alert) दी है।

दिल्ली के आसमान पर कोहरा

विदाई से पहले दिल्ली – एनसीआर पर पिछले कुछ दिनों से बरस रहे बादल आज थोड़े थम गए, सोमवार सुबह कोहरा छाया हुआ है जिससे विजिबिलिटी पर असर हो रहा है। दिल्ली के रिंग रोड, एयरपोर्ट, सरदार पटेल मार्ग, अक्षरधाम, गीता कॉलोनी आदि के इलाके कोहरे की चादर से लिपटे नजर आए। इस दौरान विजिबिलिटी 500 मीटर से भी कम रही।

ये है मानसून की स्थिति

चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरपूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा चक्रवाती सर्कुलेशन से पूर्वोत्तर राजस्थान और उत्तर प्रदेश पर होते हुए मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ और उत्तरी ओडिशा से होते हुए बंगाल की उत्तर पश्चिम खाड़ी तक जा रही है।

स्काईमेट का पूर्वानुमान

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक पूर्वोत्तर राजस्थान, दिल्ली एनसीआर के कुछ हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

इसके अलावा पंजाब के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बाकी पूर्वोत्तर भारत, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में भी बारिश के आसार हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews