March Tourist Destinations: मार्च के महीने में इन खूबसूरत डेस्टिनेशंस का करें दीदार, दिल छू लेगी प्राकृतिक सुंदरता

March Tourist Destinations

March Tourist Destinations Uttarakhand: भारत एक ऐसी जगह है जहां घूमने फिरने के लिहाज से कई सारे पर्यटक स्थल मौजूद है। ऐतिहासिक इमारते हो, सांस्कृतिक विरासत, नदी, पहाड़, झरने या फिर घने जंगल सभी की खूबसूरती किसी भी पर्यटक का मन मोह सकती है। देश में कई सारे हिल स्टेशन भी मौजूद है।

मार्च का महीना शुरु हो चुका है और गर्मी ने भी दस्तक दे दी है। गर्मियों के साथ छुट्टियों का दौर भी शुरू हो जाएगा और ऐसे में सभी घूमने-फिरने का प्लान बनाने लगेंगे। ऐसे में आज हम आपको उत्तराखंड की पहाड़ियों में बसी ऐसी खूबसूरत जगहों की जानकारी देते हैं। जहां आप इस महीने में घूमने के लिए जा सकते हैं।

उत्तराखंड को वैसे भी देव भूमि कहा जाता है और प्राकृतिक सुंदरता यहां के हर कोने में बसी हुई है। यहां पर दो ऐसी जगह है जहां जाने के बाद शायद आपका वापस लौटने का मन ही ना करें क्योंकि यह बहुत ही सुंदर है। आज हम आपको इन्हीं के बारे में जानकारी देते हैं।

ये है March Tourist Destinations

उत्तराखंड में मौजूद सैंजी और लंढौर बहुत ही खूबसूरत जगह है और यहां की प्राकृतिक सुंदरता किसी को भी मंत्रमुग्ध कर सकती है। ये दोनों जगह मसूरी के पास है और वहां जाते वक्त हर पर्यटक इन खूबसूरत जगहों पर जरूर रुकते हैं। दिल्ली एनसीआर से इस जगह पर सिर्फ 7 से 8 घंटे का सफर कर पहुंचा जा सकता है।

मसूरी एक ऐसा हिल स्टेशन है जहां साल भर पर्यटकों की भीड़ उमड़ती है क्योंकि यह बहुत ही खूबसूरत है और यहां की प्राकृतिक सुंदरता लोगों को अपनी और आकर्षित करती है। आकृतिक सुंदरता और बर्फबारी का आनंद लेने के लिए देश के कोने-कोने से लोग यहां पर पहुंचते हैं। इसी रास्ते में पड़ने वाले ये टूरिस्ट स्पॉट पर्यटकों को बहुत पसंद आते हैं।

लंढौर

मसूरी दिल्ली से 274 किलोमीटर और देहरादून से 34 किलोमीटर दूर पड़ता है। इसी के पास छोटा सा लेकिन खूबसूरत लंढौर हिल स्टेशन मौजूद है जो पर्यटकों को अपनी खूबसूरती से आकर्षित करता है।

ये जगह पूरी तरह से देवदार और चीड़ के घने जंगलों के बीच बसी हुई है। जिन लोगों को प्राकृतिक नजारे देखना पसंद है और वह इसे करीब से महसूस करना चाहते हैं वह इस जगह का दीदार कर सकते हैं।

March Tourist Destinations

इस जगह की सबसे बड़ी खासियत यह है कि हर समय यहां का मौसम सुहाना बना रहता है और आप जब चाहे यहां पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। आपको घूमने फिरने के लिए यहां आस-पास कई सारी जगह मिल जाएगी।

सैलानी अक्सर लंढौर में मौजूद हिमालय की ऊंची ऊंची पहाड़ियों को निहारने के लिए पहुंचते हैं। यहां पास में लाल टिब्बा और क्लॉक टावर भी मौजूद है जिसमें से लाल टिब्बा बहुत ही प्रसिद्ध है।

सैंजी गांव

मसूरी के पास मौजूद सैंजी भी बहुत ही खूबसूरत गांव है। यहां पर टूरिस्ट ट्रैकिंग और कैंपिंग का मजा ले सकते हैं। अगर आपको भी पहाड़ों पर ट्रैकिंग करना पसंद है तो यह जगह बिल्कुल परफेक्ट है।

March Tourist Destinations

यह गांव बहुत खूबसूरत है और इसके आसपास बहुत सारे पहाड़ मौजूद हैं जिनकी खूबसूरती प्रकृति प्रेमियों को बहुत पसंद आएगी। इस सुंदर जगह पर आप नेचर वॉक पर भी जा सकते हैं जो आपके दिन को पॉजिटिव एनर्जी से भर देगी।

अगर आप भी मसूरी की तरफ घूमने के लिए जा रहे हैं तो उसके पास पड़ने वाली इन दो खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन का दीदार जरूर करें। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती आपको इतनी ज्यादा पसंद आएगी कि शायद आप मसूरी को छोड़कर यहीं पर अपने छुट्टियों के दिन बिताने का प्लान बना लें। फरवरी खत्म होने को है और मार्च जल्द आने वाला है तो अपनी पैकिंग शुरू करें और इन खूबसूरत डेस्टिनेशन पर छुट्टियों का लुत्फ उठाने के लिए जरूर जाएं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews