WEATHER UPDATE : इन राज्यों में धूल भरी आंधी की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

WEATHER UPDATE : इन राज्यों में धूल भरी आंधी की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर भारत के अधिकांश राज्य इस समय मौसम (Weather Update) की मार झेल रहे हैं। पहाड़ी क्षत्रों में हो रही बर्फ़बारी के चलते अधिकांश राज्यों में तेज सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग उत्तर भारत  के राज्यों के लिए बारिश, बर्फ़बारी, ओले, कोल्ड डे जैसे अलर्ट जारी कर रहा है।  इस बीच मौसम विभाग ने धूल भरी आंधी चलने का अलर्ट (Dust storm Alert) जारी किया है।

मौसम विभाग ने राजस्थान और गुजरात में धूल भरी आंधी चलने का अलर्ट(Dust storm Alert In Rajasthan And Gujrat) जारी किया है और लोगों से सावधान रहने के लिए कहा है।  मौसम विभाग के मुताबिक धूल भरी आंधी का तूफान पाकिस्तान की तरफ से आ रहा है।  धूल भरी आंधी राजस्थान और गुजरात की तरफ तेजी से बढ़ रही है। इसकी तीव्रता को देखते हुए अगले 12 घंटे जोखिम भरे हैं।

ये भी पढ़ें – MP Weather: मप्र के 14 जिलों में बारिश की चेतावनी, कोहरे का भी अलर्ट, जानें शहरों का हाल

बताया जा रहा है कि धूल भरी आंधी के तूफान ने पाकिस्तान के कराची में अफरातफरी (Dust storm has created panic in Karachi, Pakistan) मचा दी है। पश्चिमी पाकिस्तान से चले आंधी के तूफान ने सामान्य जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। तूफान के कारण दृश्यता 500 मीटर से भी कम हो गई । इधर इसका असर भारत में भी हो रहा है। गुजरात के सौराष्ट्र तट पर शनिवार दोपहर से तेज धूल भरी हवाएं चल रही हैं द्वारका और पोरबंदर में भी हवाओं का असर देखा जा रहा है। इसकी गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा है और दृश्यता एक किलोमीटर से भी कम थी।

ये भी पढ़ें – जयंती पर विशेष : “अखंड भारत की आजादी के स्वप्नद्रष्टा नेताजी सुभाष चंद्र बोस”

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews