Hindi News

कैरोलिना गोस्वामी और ध्रुव राठी के बीच क्यों छिड़ी है जंग? जानिए क्या है यह पूरा मामला

Written by:Rishabh Namdev
Published:
फेमस यूट्यूबर ध्रुव राठी (Dhruv Rathee) और कैरोलिना गोस्वामी (Carolina Goswami) के बीच इन दिनों बड़ी जंग छिड़ी हुई है। दावा किया जा रहा है कि ध्रुव राठी के प्रशंसकों ने कैरोलिना गोस्वामी पर हमला किया है। जिसके बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर कैरोलिना के फैंस उनके समर्थन में दिखाई दी हैं।
कैरोलिना गोस्वामी और ध्रुव राठी के बीच क्यों छिड़ी है जंग? जानिए क्या है यह पूरा मामला

फेमस यूट्यूबर ध्रुव राठी (Dhruv Rathee) किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। अब एक बार फिर ध्रुव राठी सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल ऐसा दावा किया जा रहा है कि यूट्यूबर कैरोलिना गोस्वामी पर ध्रुव राठी (Dhruv Rathee) के प्रशंसकों द्वारा हमला किया गया और उन्हें धमकाया गया। वहीं इसी बीच कैरोलिना गोस्वामी (Carolina Goswami) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे सुरक्षा गार्डों के बीच अपने परिवार के साथ नजर आ रही हैं।

दरअसल ध्रुव राठी (Dhruv Rathee) और कैरोलिना गोस्वामी (Carolina Goswami) के बीच इन दिनों सोशल मीडिया पर जंग छिड़ी हुई है। वहीं इसके चलते एक दूसरे के फैंस भी आमने सामने हो रहे हैं। हालांकि ऐसे में कैरोलिना गोस्वामी पर हमले की खबर ने इस मामले को और बड़ा दिया है।

क्यों ध्रुव राठी (Dhruv Rathee) और कैरोलिना गोस्वामी (Carolina Goswami) के बीच छिड़ी है यह जंग?

जानकारी के अनुसार मई 2024 में कैरोलिना गोस्वामी को यूट्यूबर ध्रुव राठी (Dhruv Rathee) के फैंस द्वारा कई धमकियां दी गई। जिसके बाद यह मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया। हालांकि कई लोगों के मन में यह सवाल आज भी उठ रहा है कि आखिर कैरोलिना गोस्वामी (Carolina Goswami) और यूट्यूबर ध्रुव राठी के बीच यह जंग क्यों छिड़ी हुई है। दरअसल 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान ध्रुव राठी (Dhruv Rathee) की और से मोदी सरकार के खिलाफ कई वीडियो पोस्ट किए गए थे। जिसमें कई बड़े-बड़े कई दावे किए गए थे। वहीं ध्रुव राठी के YouTube वीडियो का विश्लेषण करते हुए कैरोलिना गोस्वामी (Carolina Goswami) ने अपने यूट्यूब चैनल ‘इंडिया इन डिटेल्स’ पर दावा किया कि ध्रुव राठी “भारत विरोधी प्रचार” कर रहे हैं। जिसके बाद कैरोलिना गोस्वामी को ध्रुव राठी (Dhruv Rathee) के प्रशंसकों की और से 220 से ज़्यादा धमकियां मिली थीं।

जानिए कौन है Carolina Goswami?

दरअसल कैरोलिना गोस्वामी (Carolina Goswami) एक पोलिश नागरिक हैं। लेकिन वह ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड धारक भी हैं। बता दें कि उनकी शादी अनुराग नाम के व्यक्ति से हुई है। Carolina अपने पति और बच्चों के साथ भारत में ही रहती है। इसके साथ ही उनका एक यूट्यूब चैनल भी है जिसका नाम ‘इंडिया इन डिटेल्स’ है। इस चैनल पर ही Carolina द्वारा वीडियो पोस्ट किए जाते हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews