स्वतंत्रता दिवस समारोह में राहुल गांधी को क्यों पीछे की कुर्सी पर बैठाया? कांग्रेस के सवाल पर सरकार ने दिया ये स्पष्टीकरण

रक्षा मंत्रालय ने स्पष्टीकरण देते हुए बताया कि इस बार आगे की लाइन में ओलम्पिक पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए आरक्षित करनी पड़ी जिसकी वजह से राहुल गांधी की पीछे की लाइन में बैठना पड़ा
Rahul Gandhi Independence Day Celebration

Rahul Gandhi  in Independence Day celebrations : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 15 अगस्त को लगातार 11वीं बार लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित किया, उनके भाषण की चर्चा सब तरफ हो रही है, लेकिन स्वतंत्रता दिवस समारोह से जुड़ी एक चर्चा और देश में हो रही है उसका सम्बन्ध कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से है, दरअसल समारोह में राहुल गांधी को अग्रिम पंक्ति की जगह पीछे की सीट पर बैठाया गया जिसकी तस्वीरें वायरल होते ही कांग्रेस ने मोदी सरकार से सवाल किये हैं, कांग्रेस के सवालों पर रक्षा मंत्रालय ने स्पष्टीकरण भी दिया है।

पीछे की लाइन में बैठे राहुल गांधी, मच गया बवाल 

दरअसल स्वतंत्रता दिवस समारोह की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें राहुल गांधी पीछे की पंक्ति में ओलम्पिक पदक विजेता खिलाड़ियों के साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं, लोकसभा में विपक्ष का नेता होने की हैसियत से राहुल गांधी का स्थान प्रोटोकॉल के हिसाब से अंतिम पंक्ति में कैबिनेट मंत्रियों के साथ होना था लेकिन ऐसा नहीं हुआ जिसपर कांग्रेस ने सवाल उठाया और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से प्रश्न किया।

सांसद विवेक तन्खा ने X पर लिखा- राजनाथ जी आपसे ये उम्मीद नहीं थी 

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने X पर इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए राजनाथ सिंह से सवाल किया, रक्षा मंत्रालय इतना ख़राब व्यवहार क्यों कर रहा है? राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं और उन्हें चौथी पंक्ति में बैठाया गया क्यों? नेता प्रतिपक्ष का पद किसी भी केंद्रीय मंत्री से बड़ा होता है , लोकसभा में वे प्रधानमंत्री के बाद आते हैं, राजनाथ जी आप रक्षा मंत्रालय को राष्ट्रीय कार्यों का राजनीतिकरण करने की अनुमति नहीं दे सकते, आपसे उम्मीद नहीं थी।

ये स्पष्टीकरण आया सरकार की तरफ से 

राहुल गांधी के पीछे की लाइन में बैठने पर बवाल मचने और सियासत होने पर सरकार ने इसका जवाब दिया, रक्षा मंत्रालय ने स्पष्टीकरण देते हुए बताया कि इस बार आगे की लाइन में ओलम्पिक पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए आरक्षित करनी पड़ी जिसकी वजह से राहुल गांधी की पीछे की लाइन में बैठना पड़ा, आपको बता दें कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में सिटिंग अरेंजमेंट की जिम्मेदारी रक्षा मंत्रलय पर होती है इसलिए स्पष्टीकरण भी उसी की तरफ से आया।

हॉकी खिलाड़ियों के साथ बैठे दिखाई दिए राहुल गांधी 

उधर ये भी कहा जा रहा है कि राहुल गांधी जिस लाइन में बैठे थे उसमें भी हॉकी टीम के कुछ खिलाड़ी उनके साथ बैठे थे राहुल के पीछे दो लाइनें और थी जिसमें कुछ अन्य मेहमान बैठे थे वहीं सूत्र ये भी बता रहे हैं कि कुछ केंद्रीय मंत्रियों को भी ओलंपिक खिलाड़ियों की वजह से पीछे की सीट पर बैठाना पड़ा, जबकि उन्हें आगे की सीट पर होना चाहिए था, ये सिर्फ ओलंपिक खिलाड़ियों को सम्मान देने की द्रष्टि से किया गया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews