Work from Home: इस MNC कंपनी ने दिया वर्क फ्रॉम होम करने वाले कर्मचारियों को तगड़ा झटका, 60% से कम अटेंडेंस पर नहीं मिलेगा परफॉर्मेंस बोनस

Work from Home: वर्क फ्रॉम होम (Work from Home) वालो को TCS ने झटका देते हुए वर्क फ्रॉम ऑफिस को वेरिएबल पे या एनुअल बोनस से जोड़ दिया है। कंपनी ने नए अटेंडेंस नियम के तहत घोषणा की है, जिसमें बताया गया है कि हर हफ्ते कर्मचारियों को 45 घंटे की अटेंडेंस देनी होगी।
Work from Home: इस MNC कंपनी ने दिया वर्क फ्रॉम होम करने वाले कर्मचारियों को तगड़ा झटका, 60% से कम अटेंडेंस पर नहीं मिलेगा परफॉर्मेंस बोनस

Work from Home: भारत की सबसे बड़ी सॉफ़्टवेयर कंपनी टीसीएस ने कर्मचारियों के कार्यालय से काम करने यानी ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों के संबंध में बड़ा निर्णय ले रही है। दरअसल अब TCS चाहती है कि कंपनी के कर्मचारी कार्यालय से काम करें और वर्क फ्रॉम होम की जगह हाइब्रिड मॉडल लागू किया जाए। जानकारी के अनुसार अब कंपनी ने बड़ा निर्णय लेते हुए ऑफिस से काम नहीं करने वाले कर्मचारियों को परफ़ॉर्मेंस बोनस नहीं देने का बड़ा निर्णय लिया है।

दरअसल 18 अप्रैल को जारी एक आंतरिक मेमो में बताया गया है कि जो कर्मचारी 60% से कम उपस्थिति रखेंगे, उन्हें यह लाभ नहीं मिलेगा। शर्तों के अनुसार अब कर्मचारियों को सप्ताह में 3 दिन कार्यालय से काम करना अनिवार्य होगा।

कम से कम तीन दिन कार्यालय में काम करना अनिवार्य:

लाइव मिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने 60 फीसदी की उपस्थिति को लेकर कठोरता बढ़ाई है। दरअसल कंपनी का मुख्य उद्देश्य है कि कर्मचारी हफ्ते में कम से कम तीन दिन कार्यालय में आवश्यकतानुसार काम करें। टीसीएस ने उन कर्मचारियों पर एक्शन लेने का निर्णय लिया है जो अपने काम को गंभीरता से नहीं लेते हैं।

वर्क फ्रॉम होम वालो को झटका:

दरअसल कोरोना के बाद से ही कंपनी ने बड़ी मात्रा में वर्क फ्रॉम होम शुरू कर दिया था। हालांकि कोरोना के बाद इस निर्णय को वापस ले लिया गया था। लेकिन कई कर्मचारी काम पर नहीं लौटे थे। इसलिए, अब कंपनी ने वर्क फ्रॉम होम वालो को झटका देते हुए वर्क फ्रॉम ऑफिस को वेरिएबल पे या एनुअल बोनस से जोड़ दिया है।

कर्मचारियों को ऑफिस से मंजूरी भी प्राप्त करनी होगी:

कंपनी के आंतरिक मेमो में उल्लिखित है कि जो कर्मचारी अपनी उपस्थिति को 85 फीसदी या उससे अधिक नहीं बना रहे हैं, उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की भी संभावना है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई कर्मचारी उपस्थिति के नियमों का पालन नहीं कर रहा है, तो उसे इसका कारण स्पष्ट रूप से बताना होगा। इसके अलावा, ऐसे कर्मचारियों को ऑफिस से मंजूरी भी प्राप्त करनी होगी। हालांकि वर्तमान में, कंपनी इस कदम पर कोई भी विशेष बयान नहीं दी है।

जानें क्या है नया नियम?

दरअसल टीसीएस ने नए अटेंडेंस नियम के तहत घोषणा की है, जिसमें बताया गया है कि हर हफ्ते कर्मचारियों को 45 घंटे की अटेंडेंस करनी होगी। इस नए नियम के अनुसार, जो कर्मचारी हफ्ते में 4 दिन या उससे अधिक ऑफिस में आएंगे, उन्हें 100 फीसदी परफॉर्मेंस बोनस मिलेगा। वहीं, 75 से 85 फीसदी अटेंडेंस वाले कर्मचारियों को 75 फीसदी परफॉर्मेंस बोनस दिया जाएगा। इसके साथ ही, 60 से 75 फीसदी तक के कर्मचारियों को 50 फीसदी परफॉर्मेंस बोनस मिलेगा। इसके साथ ही, हर हफ्ते 9 घंटे प्रतिदिन ऑफिस में अटेंडेंस करने का नियम भी लागू किया गया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews