पीएम मोदी को सीएम शिवराज द्वारा दी गई रानी कमलापति की मूर्ति आप खरीद सकते हैं, कैसे? पढ़ें पूरी खबर

पीएम मोदी को सीएम शिवराज द्वारा दी गई रानी कमलापति की मूर्ति आप खरीद सकते हैं, कैसे? पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली , डेस्क रिपोर्ट। पीएम मोदी (PM Narendra Modi) को मिले उपहारों की नीलामी होने जा रही है, यदि आपको उनमें से कोई गिफ्ट पसंद है तो आप उसे नीलामी में खरीद सकते हैं। इन उपहारों में मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी गई रानी कमलापति की प्रतिमा, एक हनुमान जी की मूर्ति और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा दी गई  सूर्य पेंटिंग्स सहित कई बेशकीमती गिफ्ट शामिल हैं।

इस वेबसाइट पर इस दिन शुरू होगी नीलामी

नेशनल आर्ट गैलरी के महानिदेशक अद्वैत गडनायक के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी को मिले उपहारों की नीलामी शुरू होने वाली है , ये नीलामी पीएम मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक ऑनलाइन (Auction of gift received by PM Narendra Modi)  होगी। प्रधानमंत्री को मिले उपहारों की नीलामी वेबसाइट pmmementos.gov.in के माध्यम से होगी और इससे होने वाली आय नमामि गंगे मिशन में दी जाएगी।

ये भी पढ़ें – आपने देखा, IRCTC का Durga Puja Special Nepal Nirvana पैकेज? ये एक शानदार ऑप्शन है

इन उपहारों को किया जायेगा नीलाम

प्रधानमंत्री को मिले जिन उपहारों को नीलाम किया जा रहा है उसमें मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी गई रानी कमलापति की प्रतिमा और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) द्वारा दी गई सूर्य पेंटिंग , हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम रमेश द्वारा दिया गया त्रिशूल, राष्ट्रमंडल खेलों के विजेताओं के रैकेट, मुक्केबाजों के दस्ताने, मधुबनी कलाकारों द्वारा कोविड के प्रभाव को दर्शाती पेंटिंग्स, अयोध्या की मिटटी वाला अमृत कलश जो मध्य प्रदेश भाजपा इकाई ने दिया था, NCP नेता शरद पावर द्वारा दी गई महालक्ष्मी की मूर्ति सहित करीब 1200 उपहार शामिल हैं।

ये भी पढ़ें – UP Weather: 48 घंटे बाद फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश की चेतावनी, जानें विभाग का पूर्वानुमान

 ये है सबसे खास उपहार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में इंडिया गेट पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जिस विशाल प्रतिमा का अनावरण किया था उसकी छोटी प्रतिकृटी भी इस नीलामी में शामिल की जा रही है।  इस प्रतिकृति की उसी कलाकार अरुण योगीराज ने बनाया है जिन्होंने नेताजी की बड़ी मूर्ति बनाई है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी भड़की, नहीं बदली सोने की कीमत, देखें आज का भाव

इतनी न्यूनतम और इतनी अधिकतम है कीमत

नेशनल आर्ट गैलरी के महानिदेशक अद्वैत गडनायक के मुताबिक उपहारों का न्यूनतम मूल्य 100  रुपये और अधिकतम मूल्य 10 लाख रुपये है।  उपहारों में आम नागरिकों के अलावा भारत की समृद्ध सस्कृति और विरासत का प्रतिनिधित्व करने वाले गणमान्य नागरिकों द्वारा दिए गए उपहारों की श्रंखला की नीलामी होनी है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews