
नीमच| श्याम जाटव| शहर के सिटी थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में आज उस वक्त सनसनी फैल गई जब 16 वर्षीय बालक ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इंदिरा नगर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा कि घटना के वक्त परिवार जन बाहर गए हुए थे ओर भाई घर पर था तभी युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
जिसके बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। मृतक युवक का नाम अंशु पिता मुकेश जोशी इन्दा नगर कास्मो स्कूल के पास बताया जा रहा है जो दसवीं कक्षा में पढ़ाई करता था। फिलहाल सिटी पुलिस ने मौके पर पहुंची है और मामले में मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है कि आत्महत्या का कारण क्या रहा।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

