
Neemuch News : नीमच में रविवार की देर रात एक हादसा हो गया, जहां एक 20 वर्षीय युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस व अस्पताल प्रशासन को इसकी सूचना दी गई लेकिन घटना के 4 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई मौके पर नहीं पहुंचा। किसी भी तरह परिजनों ने युवक को कुएं से बाहर निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बघाना थाना के बाग पिपलिया का मामला
दरअसल, मामला बघाना थाना के बाग पिपलिया का है। मिली जानकारी के अनुसार, देर रात मृतक जसवंत बकरी चराने गया था। तभी वह कुएं में गिर गया। ग्रामीणों ने कुए के समीप किताब व मोबाइल दिखा। कुए में झांक कर देखा तो अंदर बकरी व युवक की चप्पल दिखाई दी। ग्रामीणों ने डायल 100 एवं 108 को फोन लगाया गया। काफ़ी देर तक कोई नहीं पहुंचा तो परिजन ही उसे ट्रैक्टर में डालकर जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
जिसके बाद नाराज परिजनों ने हंगामा खड़ाकर दिया और उच्च अधिकारियों को बुलाने पर अड़ गए। कहने लगे जब तक कोई बड़े अधिकारी नहीं आएंगे हम शव का पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे। सूचना के बाद मौके पर मेहर सिंह जाट वहां पहुंचे। काफी देर रुककर परिजनों को समझाइश दी। काफी समझाइस के बाद शव मोर्चरी में रखवाया। इधर, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

