Neemuch News: 51वीं राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन, 20 जिलों के 500 तैराक लेंगे हिस्सा

Neemuch News: 51वीं राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन, 20 जिलों के 500 तैराक लेंगे हिस्सा

Neemuch News : नीमच में 12 साल बाद देश-प्रदेश के प्रसिद्ध तैराक स्वीमिंग स्पर्धा में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। बता दें कि जिला तैराकी संघ और नीमच नगरपालिका के सहयोग से 1 जून से 51वीं राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जो कि 4 जून तक चलेगा। जिसमें प्रदेश के 20 जिलों के 500 तैराक हिस्सा ले रहे हैं। वहीं, महिला और पुरुष दोनों के लिए जिला तैराकी संघ और नगरपालिका द्वारा कुछ विशेष व्यवस्थाएं की गई है।

वाटर पॉलो खेल का भी होगा आयोजन

मप्र के तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयुष शर्मा और नीमच जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष अशोक मोदी ने संयुक्त जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता बॉयज और गल्र्स के लिए अलग-अलग ग्रुपों में आयोजित की जा रही है। जिनमें अंडर-9, अंडर-11, अंडर-14ए, अंडर-17 सहित सीनियर बॉयज और गल्र्स के लिए यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। वहीं, वाटर पॉलो खेल का भी आयोजन होगा।

ये लोग रहेंगे मौजूद

प्रतियोगिता में विजेता रहने वाले तैराकों को गोल्ड, सिल्वर और ब्राज मेडल दिए जाएंगे। इस स्पर्धा में जो तैराक मेडल जीतेंगे, उन्हें आगे नेशनल स्पर्धा के लिए भेजा जाएगा। इस प्रतियोगिता में नीमच, इंदौर, भोपाल, होशांगाबाद, जबलपुर, ग्वालियर सहित 20 जिलों के तैराक हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान सांसद सुधीर गुप्ता, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार आदि मौजूद रहेंगे।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews