नीमच जिले के लिये राहत की खबर, 9 लोग स्‍वस्‍थ होकर लौटे अपने घर

नीमच जिले के लिये राहत की खबर, 9 लोग स्‍वस्‍थ होकर लौटे अपने घर

नीमच| श्याम जाटव| जिले के लिए राहत भरी खबर है। जावद को छोड़कर बाकी जगह कोरोना पॉजिटिव मरीज की संख्या कम होने लगी है । कई जगह कंटेन्मेंट एरिया को भी पूरी तरह खोल दिया। कोरोना संक्रमण के बढते आकडों के बीच बुधवार को नीमच के कोविड केयर सेन्‍टरों से कुल 9 लोगों को पूरी तरह स्‍वस्‍थ होने पर, डिस्‍चार्ज कर उन्‍हे उनके घर रवाना किया गया है।

कोविड केयर सेन्‍टर डाईट बालिका छात्रावास नीमच सिटी से पूरी तरह स्‍वस्‍थ्‍य होने पर 5 लोगों कस्‍तुरबा गांधी छात्रावास से एक और महिला बस्‍तीगृह नीमच से 3 लोगो को उनके घर के लिए रवाना किया। इन सभी कोरोना योद्धाओं को आगामी 7 दिवस तक अपने घर में ही होम क्‍वाराईनटाईन रहने की सलाह दी गई है। इस तरह नीमच जिले में अब तक कुल 232 लोग पूरी तरह से स्‍वस्‍थ होकर अपने घर लौट चुके है।

जानकारी के अनुसार रतलाम उज्जैन भोपाल एवं नीमच लैब से कुल 217 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है इसमें से 206 रिपोर्ट नेगेटिव है 10 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं और एक रिजेक्ट हुआ है |

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews