नगर परिषद चुनाव में हुआ बड़ा अजब गजब, निर्दलीय से ही हार गए भाजपा जिला महामंत्री

नगर परिषद चुनाव में हुआ बड़ा अजब गजब, निर्दलीय से ही हार गए भाजपा जिला महामंत्री

नीमच,कमलेश सारडा। कहते हैं कि राजा कब रंक बन जाए और रंक कब राजा यह कहा नहीं जा सकता ऐसा ही कुछ हुआ नीमच (Neemuch) जिले के नगर परिषद चुनाव में , राजा को रंक और रंक को राजा होते देखा है। जावद विधानसभा क्षेत्र में भाजपा (bjp) की प्रचंड लहर के बावजूद यह भाजपा (bjp) के सितारे बुरी तरह हार गए। बात करें भाजपा की तो भाजपा के जिला महामंत्री अशोक विक्रम सोनी जो कि सिंगोली से वार्ड क्रमांक 12 से चुनाव लड़े जो कि एक मामूली निर्दलीय कमल शर्मा से चुनाव हार गए।

यह भी पढ़े…एनटीपीसी खूनी कैनाल में तैरता मिला 17 वर्षीय नाबालिग का शव, क्षेत्र में पसरा मातम

इसी प्रकार सिंगोली में ही पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रही सुनीता राज कुमार मेहता जोकि पिछली बार सीधे नगर परिषद अध्यक्ष के चुनाव में चुनाव जीती थी वह वार्ड क्रमांक 7 से भी अपनी जीत दर्ज नहीं करवा पाए। इसी प्रकार अगर जावद नगर परिषद बात करें तो यहां से पूर्व में कांग्रेश से नगर परिषद अध्यक्ष चुनकर आने वाली सारिका भूपेंद्र बोहरा वार्ड क्रमांक 4 से कृतिका सोनी से बुरी तरह हार गई।

यह भी पढ़े…एनटीपीसी खूनी कैनाल में तैरता मिला 17 वर्षीय नाबालिग का शव, क्षेत्र में पसरा मातम

इन्होंने बरकरार रखा अपना रुतबा
जावद विधानसभा क्षेत्र के डिकेन नगर परिषद में पूर्व अध्यक्ष रहे संगीता श्रवण पाटीदार के श्रवण पाटीदार पुनः वार्ड से चुने गए तथा अध्यक्ष पद के लिए भी प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं इसी प्रकार नगर परिषद अठाना में पूर्व में नगर परिषद अध्यक्ष रहे राकेश बैरागी की पत्नी ललिता बैरागी वार्ड चुनाव जीती है तथा पुनः नगर परिषद अध्यक्ष बनने की संभावना है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews